चार महीने में मिलने लगेगा सोनिया विहार का पानी: केजरीवाल



- शनिवार सुबह देवली विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा की


                                                                                                                                                                           
दिल्ली देहात टीम न्यूज़
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को देवली विधानसभा की विभिन्न कॉलोनियों की पदयात्रा की। इस दौरान स्थानीय लोगों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अब आप लोगों के घरों में टोंटी से पानी आएगा। मैंने पूरे इलाके में पानी की पाइप लाइन डालने के आदेश दे दिये हैं। दो महीने के भीतर पानी की पाइप लाइन डलनी शुरू हो जाएगी। कोशिश है कि चार महीने के भीतर पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर लिया जाए। इसके बाद आप सबके घरों में सोनिया विहार का पानी मिलने लगेगा।

अपनी पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दो प्राइवेट बोरवेल भी पकड़े। मुख्यमंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को मौके पर ही आदेश दिया कि इन दोनों प्राइवेट बोरवेल को दिल्ली जल बोर्ड अपने कब्जे में ले। साथ ही, पानी की चोरी करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भेजा जाए।
केजरीवाल ने कहा कि किसी को भी अब प्राइवेट टैंकर वालों से पानी खरीदने की जरूरत नहीं है। लोगों को जितने टैंकर की जरूरत होगी, उतने टैंकर दिल्ली जल बोर्ड भेजेगा। लोगों को दिल्ली जल बोर्ड के टैंकर का पानी फ्री में मिलेगा। केजरीवाल ने अपनी पदयात्रा के दौरान कॉलोनी जाकर लोगों से उनकी समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए।
                               

Comments