केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता से हटाना है: तिवारी


- अभिनंदन समारोह में बोले सांसद


दिल्ली देहात न्यूज टीम
लोक सभा चुनाव के बाद अब दल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए है और इसे देखते हुए विपक्षी दल पर आरोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है। ऐसा ही कुछ शनिवार को दिल्ली भाजपा के अभिनंदन समारोह में हुआ। बाहरी दिल्ली के निलोठी और अलीपुर में कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह के दौरान दिल्ली भाजपा ने फिर एक बार दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा। समारोह को सम्बोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में ऐतिहासिक जीत के बाद अब दिल्ली में बैठी अराजक केजरीवाल सरकार को दिल्ली की सत्ता से उखाड़ फेकनें के लिए हमें काम करना है। वहीं, सांसद हंसराज हंस ने कहा कि दिल्ली को केजरीवाल सरकार के निरंकुश शासन से मुक्ति दिलाने के लिए हम सभी को मिलकर सम्पूर्ण उर्जा के साथ क्षेत्र में काम करना है। जबकि दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उनकी मेहनत और प्रयासों के कारण ही दिल्ली में ऐतिहासिक विजय दोबारा सफल हो पाई है। दिल्ली में छह महीने बाद विधानसभा चुनाव है और दिल्ली के लोगों के बीच जाकर हमें आम आदमी पार्टी की असफलताओं को गिनाने का काम करना है। नाकाम केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के लोगों से किये एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया है और दिल्ली की जनता की सिर्फ एक ही आवाज है बस अब और नहीं चाहिए दिल्ली में केजरीवाल।
उत्तर-पश्चिमी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने तिवारी का फूलों की वर्षा से किया स्वागत। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नीलदमन खत्री, मनोज शौकीन, प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा वरिष्ठ के नेता, जिला पदाधिकारी, निगम पार्षद, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Comments