वेस्ट से बने वंडर पार्क से दक्षिणी निगम की बल्ले-बल्ले


- टिकट बिक्री से अब तक का संग्रह 2 करोड़ रु से पार
- ईद के दिन लगभग 5 लाख 49 हजार रु संग्रह, 12,327 दर्शक आए 


दिल्ली देहात न्यूज टीम :

भले ही कुछ लोगों को अजीब लेकिन दक्षिणी दिल्ली नगर निगम प्रशासन के सात अजीब अजूबों ने दक्षिणी निगम की आय बढाने में मदद शुरू कर दी है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र के सराय काले खां के पास वेस्ट से बने हुए वंडर पार्क को खूब पंसद किया जा रहा है। जिसके चलते एनसीआर में सबसे अधिक पसंदीदा पर्यटक स्थल बन कर यह पार्क उभर रहा है।

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर सुनीता कांगड़ा ने कहा कि 22 फरवरी 2019 से लेकर बुधवार ईद के दिन तक वेस्ट टू वंडर पार्क में टिकटों की बिक्री से होने वाला संग्रह 2 करोड़ रु को पार कर गया। ईद के दिन बुजुर्गों सहित 12,327 दर्शक इस पार्क की छटा निहारने पहुंचे और संग्रह 5,48, 875 रु हो गया। दो जून को किसी एक दिन में सबसे अधिक 15133 दर्शक आये और संग्रह सबसे अधिक 6 लाख 73 हजार रु हुआ। उन्होंने कहा कि पार्क में तैनात कर्मचारी बेहतर रखरखाव कर रहे हैं।

निगम प्रशासन के अनुसार तत्कालीन आयुक्त डाॅ. पुनीत कुमार गोयल के कुशल मार्गदर्शन में बनाया गया वेस्ट टू वंडर पार्क समूचे एनसी आर में सबसे अधिक पंसदीदा स्थल बन रहा है। यहां मेटल के कचरे से विश्व के 7 अजूबों को हुबहू बना कर प्रदर्शित किया गया है। हरे भरे सुंदर स्थल पर सलीके से बनायी गयी 7 अजूबों की कृतियां दर्शकों को बार बार यहां आने को मजबूर करती हैं। दिनबदिन दर्शकों की तादाद तथा टिकट बिक्री से होने वाला संग्रह बढ़ रहा है।


Comments