
- अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष भी हैं सुमित कुमार
दिल्ली देहात न्यूज टीम : दिल्ली सरकार के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश चंद्र (एसआरएचसी) अस्पताल की ग्रुप सी एंव डी के कर्मचारियों की यूनियन के गुरूवार को चुनाव संपन्न हुए। ग्रुप सी एंव डी के कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से एसआरएचसी अस्पताल यूनियन के प्रधान पद पर सुमित कुमार का नाम घोषित किया। इस मौके पर सुमित कुमार ने कहा कि अस्पताल और कर्मचारियों के हित में निष्पक्ष रूप से कार्य करेंगे।
वहीं, सुमित कुमार ने क्षेत्रीय विधायक शरद चौहान, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय जैन, विभाग प्रमुख व कर्मचारी आदि का धन्यवाद दिया। सुमित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में उनकी कार्यनिष्ठा को देखते हुए अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का अध्यक्ष भी चुना है।
Comments
Post a Comment