अब जनता हिसाब लेकर ही छोड़ेगी : सचदेवा

- न्यायपालिका के फैसले को भी राजनीतिक रंग देकर बचना चाहते हैं केजरीवाल - संजय 



- तिहाड़ जेल में सीएम को एक एक पल काटना हो रहा है भारी

नई दिल्ली 10 अप्रैल 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोई तोड़ना नहीं चाह रहा है, सिर्फ केजरीवाल से शराब घोटाले, जलबोर्ड घोटाले पर जवाब मांगा जा रहा है और शर्मनाक है कि केजरीवाल एवं संजय सिंह जैसे नेता न्यायपालिका के फैसले को भी राजनीतिक रंग देकर बचना चाहते हैं पर अब जनता हिसाब लेकर ही छोड़ेगी। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बुधवार को आप नेताओं को घेरते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा है कि सांसद संजय सिंह सहित पूरी आम आदमी पार्टी कल के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले के बाद हताश और निराश है। 

               सीएम केजरीवाल पर इस्तीफे के बढ़ते दबाव के चलते अब सांसद संजय सिंह मुद्दे को भटकाने के लिए राजनीतिक ब्यानबाजी कर रहे हैं पर अब उन्हें समझना होगा कि अब जनता अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बिना नहीं मानेगी। सचदेवा ने कहा है कि असल में अरविंद केजरीवाल को अपने आलीशान आवास की सुख सुविधाओं की इतनी आदत पड़ गई है कि अब उनके लिए उन सुख साधनों के बिना तिहाड़ जेल में उनको एक एक पल काटना भारी हो रहा है अतः वह जमानत के लिए रोज किसी नई अदालत का दरवाजा खटखटा रहे हैं।

Comments