- Get link
- X
- Other Apps
ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी बसों का नहीं हो रहा संचालन, यात्री परेशान
- मंत्रियों, एलजी आदि ने भी किया दौरा, लेकिन नहीं हुआ सुधार
Mcd Live News नई दिल्ली
दिल्ली देहात क्षेत्र के किराड़ी विधानसभा में सड़कों की बदतर हालत को देखते हुए गांव मुबारकपुर डबास में जुलाई 2019 से जुलाई 2024 तक सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का परिचालन बन्द रहा है। इससे क्षेत्र की जनता को परिवहन सेवाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि किराड़ी विधानसभा की करीब आठ लाख आबादी में बसों का परिचालन केवल गांव मुबारकपुर डबास से होता है लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों, कॉलोनिवासियों आदि को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि किराड़ी विधानसभा के लोग नागरिक बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सबसे ज्यादा परेशान है। परेशानी उन लोगों को ज्यादा है जिनके पास यातायात के लिए अपने संसाधन नहीं है और केवल सार्वजनिक परिवहन सेवा पर निर्भर हैं। चौगामा विकास समिति में महासचिव विजेंद्र सिंह डबास ने बताया कि इस विषय में दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार, उप राज्यपाल दिल्ली, यहां तक की भारत सरकार पूर्व शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी भी अगस्त 2022 में क्षेत्र का दौरा करके गए थे तो उन्होंने क्षेत्र की हालत देखकर बहुत चिंता जताई थी लेकिन मामूली सुधार के अलावा आज भी यहां लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। बस यात्रियों का कहना है कि अब राजधानी की परिवहन व्यवस्था एक निजी कंपनी डिम्ट्स के हाथों में दी हुई है जो पूरी तरह मनमानी कर रही है।

Comments
Post a Comment