दिल्ली के बस मार्शलों ने आप और भाजपा को लिखा पत्र
- बुधवार, 25 सितंबर 2024 को दोपहर 1 बजे, उपराज्यपाल के आवास पर हम सब एक बैठक करेंMcd Live News नई दिल्ली
दिल्ली की बसों से हटाए गए बस मार्शलों ने आम आदमी पार्टी और भाजपा को पत्र लिखकर उनकी सेवाओं को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि दिल्ली के 10,792 सिविल डिफेंस कर्मी, जिनमें से लगभग 8,500 डीटीसी बस मार्शल शामिल हैं, आपको यह पत्र लिख रहे हैं। दिनांक 31.10.2023 को बिना किसी पूर्व सूचना के हमें हमारे पदों से हटा दिया गया। इस अमानक लिए गए फैसले ने हमें और हमारे परिवारों को आर्थिक और मानसिक संकट में डाल दिया है। कोरोना महामारी के कठिन समय में हमने, सिविल डिफेंस कर्मियों ने, दिल्ली की जनता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समय हमारी सेवाओं की सराहना की गई, लेकिन आज हम अपने हक और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आगामी 27.10.2023 से हम शांतिपूर्वक धरना दे रहें हैं, अपनी मांगों के समाधान के इंतजार में। मार्शलों ने आगे कहा कि हमने अपनी समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया। फिर भी, हम दिल्ली सरकार के प्रयासों की सराहना करते हैं कि आपने हमारी नियुक्ति से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाया और दिल्ली विधानसभा में हमारे नियुक्ति के समर्थन में प्रस्ताव भी लाए।
बस मार्शलों ने कहा कि अब हमारी यह अपेक्षा है कि बुधवार, 25 सितंबर 2024 को दोपहर 1 बजे, उपराज्यपाल के आवास पर आम आदमी पार्टी (आप), और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री, संबंधित अधिकारी और हमारे प्रतिनिधि एक बैठक करें, जिसमें हमारी नियुक्ति पर तत्काल निर्णय लिया जाए ताकि हम पहले की तरह अपनी सेवाएं दे सकें। उन्होंने कहा कि हमारी दो ही मांगे हैं और जिसमें पहली, हमारा रोजगार मूलभूत सुविधाओं के साथ किसी भी विभाग में सुनिश्चित किया जाए और दूसरी व अंतिम हमें जो जान माल की हानि हुई है उसकी सहायता राशि दी जाए। हम आम आदमी पार्टी के साथ-साथ भाजपा दिल्ली को भी इसी संबंध में एक मांगपत्र भेज रहे हैं। हमारी यह अपेक्षा है कि आप इस गंभीर मुद्दे पर जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगें और हमारी सेवाओं की पुनः बहाली सुनिश्चित करेंगे।
Comments
Post a Comment