दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के शासन में दिल्ली में डेंजरस बिल्डिंग सर्वे के नाम पर हुई है महज़ खानापूर्ति : राजा इकबाल सिंह
- आम आदमी पार्टी की अकर्मण्यता के चलते करोलबाग के बापानगर इलाके में 4 व्यक्तियों को जान से हाथ धोना पड़ा
- दिल्ली की मेयर साहिबा के क्षेत्र एवं आप पार्टी के निगम प्रभारी एवं स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक की नाक तले पनप रहा है भ्रष्टाचार
Mcd Live News नई दिल्ली
दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने करोलबाग क्षेत्र के बापानगर में एक भवन के गिरने से हुई चार व्यक्तियों की मौत पर निगम की आम आदमी सरकार पर कड़ा हमला बोला। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि मानसून से पहले होने वाले डेंजरस बिल्डिंग सर्वे के नाम पर निगम प्रशासन ने केवल खानापूर्ति की बल्कि नाममात्र का सर्वे कर दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकने का कार्य किया है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी की सरकार एवं निगम प्रशासन हर मोर्चे पर विफल साबित हुआ है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम की आप सरकार से नालों की सफाई, दिल्ली की साफ सफाई और मच्छरों की रोकथाम जैसे बुनियादी कार्य भी ढंग से नहीं हो रहे हैं।
सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि मैं दिल्ली की महापौर एवं दिल्ली नगर निगम के प्रभारी एवं स्थानीय विधायक दुर्गेश पाठक से पूछना चाहता हूं कि निगम की आम आदमी पार्टी की सरकार कब नींद से जागेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जरा-सी बारिश होते ही हर जगह पानी पानी हो जाता है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की महापौर को डेंजरस बिल्डिंग सर्वे के बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए एवं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम की आप सरकार के बड़े हुक्मरानों का यह हाल है तो बाकि इलाकों के बारे में सोचने भर से ही रूह कांप जाती है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप सरकार के राज में दिल्ली के हालात बयान कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार खत्म करने के नाम पर दिल्ली की सत्ता में आई पार्टी भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी पोषक बन गई है।
सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को दिल्ली नगर निगम की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निगम की आम आदमी पार्टी सरकार की दिशाहीन कार्यप्रणाली की कड़ी आलोचना करती है।
Comments
Post a Comment