भारतीय सेना के लिए किया रक्तदान शिविर का आयोजन

भारतीय सेना के लिए किया रक्तदान शिविर का आयोजन  
- विश्व हृदय दिवस पर हुआ मैराथन का आयोजन

Mcd Live News नई दिल्ली

भारतीय सेना के सैनिकों के लिए रविवार को उत्तम नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन पंच परमेष्ठी युवा मण्डल, भारत एवं श्री महावीर युवक मंडल, उत्तम नगर ने संयुक्त रूप से रविवार को उत्तम नगर स्थित जैन स्थानक में आयोजित किया। मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री चिराग जैन ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जितेन्द्र जैन, विशिष्ट अतिथि विमल जैन, जैन समाज, उत्तम नगर के पदाधिकारी मौजूद रहे। रक्तदान में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 145 यूनिट हुई। इसके साथ हड्डियां ज्वांट और त्वचा संबंधी परामर्श शिविर भी लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सलाह ली।
वहीं, इसके अलावा विश्व हृदय दिवस पर दिल्ली के इंडिया गेट से भारत मंडपम तक 3 किलोमीटर मैराथन का आयोजन हुआ। इस मैराथन को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें 150 हृदय रोग, 100 डॉक्टरों समेत करीब 800 लोगों ने भाग लिया। सभी ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाने और हृदय स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के महत्व को समझाने के लिए दौड़ लगाई। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और व्यायाम से हृदय रोगों को रोकने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शीर्ष पांच मैराथन विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

Comments