- भाजपा नेताओं के बयान पर कांग्रेस ने मुख्यालय की ओर किया प्रदर्शन
Mcd live news नई दिल्ली
क्या हम भाजपा नेताओं की भाषा में जवाब नहीं दे सकते परंतु यह कांग्रेस की परम्परा, संस्कृति, विचारधारा और परवरिश नहीं है कि हम भी वही भाषा बोलें जो भाजपा के लोग अपनी जुबान से जहर उगल रहे हैं। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर इस तरह के बयान और चेतावनी देने वालों पर गृह मंत्रालय खुद कार्यवाही करें। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा के विरोध में बुधवार को किए गए प्रदर्शन के दौरान यह संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा उकसाये जाने के बाद भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें जान से मारने, उन्हें आतंकवादी कहना और जुबान काटने जैसी तीखी बोली के बाद मैं भाजपा नेताओं की मानसिकता पर प्रश्न चिन्ह लगाता हूं।
बता दें कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्यां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जब प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे, पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया और उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गए, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जिला, ब्लॉक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सेल एवं विभागों के चेयरमैन, पदाधिकारी भी मौजूद थे।
प्रदर्शनकारियों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा और चौ अनिल कुमार, अभा महिला कमेटी के अध्यक्ष अल्का लांबा, पूर्व सांसद रमेश कुमार व कृष्णा तीरथ, अभाककमेटी एस विभाग के चेयरमैन राजेश लिलौठिया, अभाक कमेटी सचिव दिल्ली प्रभारी दानिश अबरार व सुखविंदर सिंह डैनी बंदाला, अभाककमेटी सचिव अभिषेक दत्त और सुशांत मिश्रा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ नरेन्द्र नाथ, राजेन्द्र पाल गौतम, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक चौ मतीन अहमद, भीष्म शर्मा आदि शामिल रहे।
Comments
Post a Comment