केशव पुरम में सफ़ाई कर्मचारी यूनियन ने मेयर ने 607 सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए आभार व धन्यवाद प्रकट किया
- दिल्ली नगर निगम में आप सरकार सफ़ाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है
- अब सफाई कर्मचारियों को माह के पहले हफ्ते में ही वेतन मिल जाता है
Mcd Live News नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2024
मेयर डॉ शैली ओबेरॉय का आज केशव पुरम में सफ़ाई कर्मचारी यूनियन ने 607 सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए आभार व धन्यवाद प्रकट किया। सफ़ाई कर्मचारी यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने कहा की दिल्ली नगर निगम में आप सरकार सफ़ाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है| निगम में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आयी है हम अपने सफ़ाई कर्मचारियों को किए गए अपने सभी वादों को पूरा कर रहे हैं। अब सफाई कर्मचारियों को माह के पहले हफ्ते में ही वेतन मिल जाता है पहले उन्हें वेतन के लिए संघर्ष करना पड़ता था किन्तु अब उन्हें समय पर वेतन मिल जाता है।
उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करके निगम चुनाव के समय आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई गारंटी पूरी की है। जब एमसीडी में आप सरकार आयी तब केजरीवाल जी ने वादा किया था कि सबसे पहले सफ़ाई कर्मचारियों को पक्का करने का कार्य करना है और हमने केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर 600 से ज़्यादा कर्मचारियों को नियमित किया। इसके अलावा किसी भी सफ़ाई कर्मचारी की ऑन ड्यूटी मृत्यु हो जाने पर हमने उनके परिजनों को भी नौकरी दी। हमने सफ़ाई कर्मचारियों को उनका हक़ दिलवाया।
मेयर ने कहा कि नगर निगम का मूलभूत उद्देश्य दिल्ली की साफ सफाई की व्यवस्था करना है। इस कार्य में सफाई कर्मचारियों का योगदान काबिले तारीफ है। हमारे सफाई कर्मचारी कोरोना हो, बारिश ही या बाढ़ की स्थिति हो उसने दिन रात मेहनत करके दिल्ली को साफ सुथरा बनाया है। मेयर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए वादे हम एक एक करके पूरा कर रहे हैं।। इस अवसर पर विधायक राजेश गुप्ता और निगम पार्षद जलज चौधरी भी उपस्थित थे|
Comments
Post a Comment