वाल्मीकि जयंती पर लाल किले से विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ

वाल्मीकि जयंती पर लाल किले से विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ 

Mcd Live News नई दिल्ली, 17 अक्टूबर

वाल्मीकि चौधरी सरपंच कमेटी व वाल्मीकि प्रगट दिवस जन्म उत्सव कमेटी के तत्वाधान में लाल किले से विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जगद गुरु शंकराचार्य ने वाल्मीकि मंदिर पंचकुइयां रोड महर्षि के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित किया व समाज को शुभकामनाए दी। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विरेन्द्र सचदेवा व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, हारून यूसुफ ने महर्षि वाल्मीकि के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की और समाज को शुभकामनाएं दी। 

दिल्ली के नेता प्रवीण खण्डेलवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, संजीव शर्मा विश्व हिन्दू परिसद, दर्जनों काँग्रेस व भाजपा नेता उपस्थित थे। उन्होंने महर्षि के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की शोभायात्रा के संरक्षक जय किशन पूर्व विधायक सहित कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष चौधरी रमेश, उपाध्यक्ष चौधरी पंडित दुर्गादास, महासचिव मनीष रुखड़, चौधरी भोला पहलवान, रामे खलीफा, विशाल ढकोलिया, चौधरी कमर सिंह इनकी देखरेख में आयोजन किया गया। महर्षि वाल्मीकि के अनुयाई उपस्थित थे। महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित झांकियां सहित शोभायात्रा लाल किले से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होते हुए ऐतिहासिक वाल्मीकि मंदिर पंचकुइयां रोड पर समाप्त हुई।


Comments