हरियाणा में जात पात की राजनीति करने वालों के साथ ही भ्रष्टाचार के पैसे से सत्ता भोगने वालों को एक साथ सबक सिखाया है : भाजपा
हरियाणा की जनता ने जलेबी की फैक्ट्री लगवाने वालो, जात पात की राजनीति करने वालों के साथ ही भ्रष्टाचार के पैसे से सत्ता भोगने वालों को एक साथ सबक सिखाया है : भाजपा
-2024 में हरियाणा ने शून्य दिया है, 2025 में दिल्ली भी केजरीवाल को शून्य पर ला देगी : सचदेवा
Mcd Live News नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने हरियाणा की जनता को विकास रूपी भाजपा को तीसरी बार पुनः चुनने के लिए बधाई दी है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि गत 10 साल से कांग्रेस लगातार हरियाणा को एक जाति विशेष से जोड़ कर जीतने के स्वप्न देखती रही पर हरियाणा की विकासशील जनता ने एक बार फिर कांग्रेस की जात पात की राजनीति को नाकार दिया।
हरियाणा की जनता दस साल पहले के भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज के भ्रष्टाचार के साथ ही कांग्रेस पार्टी नेतृत्व के दामाद रोबर्ट वढेरा की जमीन लूट को ना आज भूली है ना कल भूलेगी। हरियाणा में कांग्रेस की हार पर मोहर तो उस दिन लग गई थी जिस दिन चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने जलेबी की फैक्ट्री लगाने का सपना बेचा था।हरियाणा की जनता जहाँ एक ओर कांग्रेस की गंदी राजनीति को नाकारा है वहीं दूसरी ओर दिल्ली एवं पंजाब में सरकार के नाम पर छलावा कर रहे अरविंद केजरीवाल को भी पूरी तरह ठुकरा दिया है।
हरियाणा के एक ओर केजरीवाल शासित दिल्ली है तो दूसरी ओर पंजाब है और हरियाणा में उन्होने दोनों सरकारों को शराब घोटाले के पैसे को पूरी झोंक दिया था पर फिर भी आम आदमी पार्टी का खातिर नही खोल पाये। केजरीवाल ने हरियाणा को दिल्ली पंजाब के जैसे झूठे विकास के खूब सपने हरियाणा को दिखाये पर वहाँ की जनता ने इनके असली चेहरे को पहचाना और इस तरह हराया है की नतीजा बता रहा है केजरीवाल तो नोटा का भी मुकाबला नही कर पाये। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि 2024 में हरियाणा ने शून्य दिया है, 2025 में दिल्ली भी केजरीवाल को शून्य पर ला देगी।
Comments
Post a Comment