अब "आप" एवं कांग्रेस गठबंधन करें या ना करें इससे कोई फर्क नही पड़ने वाला : सचदेवा


अब "आप" एवं कांग्रेस गठबंधन करें या ना करें इससे कोई फर्क नही पड़ने वाला : सचदेवा

- दिल्ली की जनता केजरीवाल को दस साल की बर्बादी की सजा देने का मन बना चुकी है

Mcd Live News नई दिल्ली 

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस पर "आप" नेताओं संजय सिंह एवं प्रियंका कक्कड़ की आज की ब्यानबाज़ी अरविंद केजरीवाल की सोची समझी स्ट्रेटेजी है।

हरियाणा की शर्मनाक हार के बाद केजरीवाल जानते हैं कि उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर मीडिया तक सब उनसे उनकी पार्टी से सवाल पूछना चाहते हैं ऐसे में केजरीवाल ने शर्मनाक हार पर लोगों एवं मीडिया के बीच सम्भावित चर्चा को दबाने के लिए खुद अपने नेताओं से ही गठबंधन पर ब्यानबाज़ी करवा डाली। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को दस साल में दिल्ली की बर्बादी की सजा देने का मन बना चुकी है और अब "आप" एवं कांग्रेस गठबंधन करें या ना करें इससे कोई फर्क नही पड़ने वाला।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले भी दिल्ली में कांग्रेस और "आप" ने गठबंधन किया था पर पर दोनों दलों को कोई लाभ पहुंचा। हाल ही में हरियाणा में सम्पन्न चुनाव में भी दिखा की "आप" का वहां राजनीतिक वजूद शून्य है और इसी तरह दिल्ली में कांग्रेस का कोई राजनीतिक वजूद नहीं। शायद इसीलिए दिल्ली वालों अब केजरीवाल को दिल्ली की सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है।

Comments