बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है रावण दहन : अनिल गुप्ता
- रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन
- प्रभु श्री राम का राजतिलक संपन्न
- धर्म हमें सदैव विजय की ओर ले जाता है : सतीश गर्ग
Mcd Live News नई दिल्ली
आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 में कुंभकरण, मेघनाथ व रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन के पश्चात प्रभु श्री राम का राजतिलक संपन्न हुआ। आदर्श रामलीला कमेटी चेयरमैन अरुण बंसल व आदर्श रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक सुरेंद्र पाल गुप्ता ने राजतिलक किया। मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली के प्रांत कार्यवाह अनिल गुप्ता व दिल्ली प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग शामिल हुए। इस अवसर अनिल गुप्ता ने कहा कि रावण दहन बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक है। सतीश गर्ग ने कहा कि दशहरा एकता, अच्छाई और अंधकार की अंतिम हार की शक्ति का उत्सव है, धर्म हमें सदैव विजय की ओर ले जाता है।
रामलीला कमेटी में प्रचार अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री अनिल यादव ने डेंगू रोकथाम व पर्यावरण संरक्षण के लिए दर्शकों को जागरूक किया। दशहरा अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में वेद बासिया, बृजमोहन शर्मा, नितिन बत्रा, प्रदीप गोयल, देवराज पूर्व पार्षद, चंदन शर्मा, राजेंद्र खंडेलवाल, प्रवीण कुमार सिंह, संदीप गुप्ता, आशीष गुप्ता, घनश्याम गुप्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment