पटाखों का धुंआ पर्यावरण के लिए खतरनाक : चिराग जैन


पटाखों का धुंआ पर्यावरण के लिए खतरनाक : चिराग जैन
- यह अभियान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समस्त राज्यों में चलाया जा रहा है

Mcd Live News नई दिल्ली 

त्यौहार पर पटाखों के इस्तेमाल से पर्यावरण-परिंदों और अन्य जीव-जंतुओं को लगातार हानि होती है। इसे रोकने के लिए सामाजिक स्तर पर पंच परमेष्ठि यूवा मंडल द्वारा 2015 से अभियान चलाया जा रहा है। मंडल के महामंत्री चिराग जैन ने बताया कि यह अभियान दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समस्त राज्यों में चलाया जा रहा है। जिसके तहत सोशल मीडिया पर पोस्टर आमजन के बीच शेयर किए जाते है एवं लोगों को पटाखे नहीं जलाने की शपथ भी दिलाई जाती हैं इन पोस्टर में पटाखों से होने वाले हानियों के बारे में जानकारी देते हुए दियो की जगमग रोशनी में दीपावली मनाने का आह्वान किया है। जिसके तहत रोहित मुनि, श्रेयांश मुनि, रजत मुनि के सानिध्य में जैन समाज, उत्तम नगर ने स्थानक उत्तम नगर में बच्चों से बड़ों से पटाखे नहीं जलाने के लिए शपथ पत्र भरवाए जा रहे हैं।







Comments