दिल्ली नगर निगम के छात्रों ने वीरगाथा कार्यक्रम के अंतर्गत वीर चक्र से सम्मानित कर्नल विजयंत कुमार के संस्मरण सुने


दिल्ली नगर निगम के विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों ने वीरगाथा कार्यक्रम के अंतर्गत वीर चक्र से सम्मानित कर्नल विजयंत कुमार के संस्मरण सुने

- दिल्ली नगर निगम के पुष्पविहार स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को निगम के शिक्षा विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ज्ञानोदय पर सीधा प्रसारित किया गया
- इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों में देश भक्ति की भावना एवं वीरों के प्रति सम्मान का भाव उत्पन्न करने में सहायक सिद्ध होंगे

Mcd Live News नई दिल्ली 

दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग द्वारा अपने विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों में देशभक्ति की भावना का संचरण एवं वीर सिपाहियों के प्रति सम्मान का भाव उत्पन्न करने के लिए प्रोजेक्ट वीरगाथा के अंतर्गत वीर चक्र से सम्मानित कर्नल विजयंत कुमार (रिटायर्ड) से छात्रों को रूबरू करवाया गया। कार्यक्रम का आयोजन निगम प्रतिभा विद्यालय पुष्पविहार सेक्टर 1 में किया गया। कर्नल विजयंत कुमार ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए कि किस प्रकार उन्होंने विषम परिस्थितियों में सियाचिन ग्लेशियर की चोटियों पर दुश्मन से लोहा लिया और उनके अदम्य साहस के परिणामस्वरूप उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने भी कर्नल विजयंत कुमार से अनेकों प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने छात्रों को जवाब दिया और उनका हौंसला बढ़ाया। छात्र वीर चक्र से सम्मानित कर्नल विजयंत कुमार से मिलकर काफी प्रेरित हुए। 
इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय से ल मोनिका चौधरी, SCERT से Asst. Pro. मनीषा तनेजा, शिक्षा विभाग, दिल्ली नगर निगम के अधिकारी अनीता नौडियाल (उप.निदे. शिक्षा)  मंजू खत्री (उप.निदे. शिक्षा) और निगम विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे| 

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ज्ञानोदय के माध्यम से किया गया। यूट्यूब चैनल ज्ञानोदय के माध्यम से निगम के सभी विद्यालयों के छात्रों ने कार्यक्रम को देखा। दिल्ली नगर निगम भविष्य में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए एवं अपने छात्रों में देशभक्ति की भावना विकसित करने एवं देश के वीर सेनानियों के प्रति सम्मान का भाव विकसित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Comments