निगम शिक्षकों ने महापौर से की सैलरी और दिवाली बोनस दिए जाने की मांग
Mcd Live News नई दिल्ली, 19 अक्टूबर 2024
शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री ने दिल्ली नगर निगम महापौर डॉक्टर शैली ओबेरॉय और नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह को पत्र लिखकर दिवाली से पहले निगम शिक्षकों की सैलरी और दिवाली बोनस दिए जाने की मांग की है।
शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री ने बताया कि ज्ञात हो इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी, अंतिम दिन होने के कारण जैसे केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को माह के अंतिम दिन छुट्टी होने के कारण एक दिन पहले सैलरी और अन्य सुविधा मिलती है। इसी प्रकार दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों, शिक्षकों को भी अब 31 अक्टूबर से पहले सैलरी और दिवाली बोनस देने की मांग शिक्षक न्याय मंच नगर निगम संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री द्वारा उठाई गई है, समय पर सैलरी, बोनस मिलने से सभी शिक्षक अपने परिवार सहित त्यौहार को खुशी खुशी मना पाएंगें। खत्री ने बताया कि अगर सैलरी बोनस दीवाली से पहले मिल जाता है तो यह पिछले 8 साल में पहली बार होगा जब कर्मचारी शिक्षक अपने परिवार के साथ खुशी खुशी त्यौहार मनाएंगे।
Comments
Post a Comment