आतिशी सरकार एवं आम आदमी पार्टी दोनों झूठ बोलने की मशीन हैं : सचदेवा
- दिल्ली में बिजली कनेक्शन के लिए एन.ओ.सी. की शर्त कभी डी.डी.ए. या एम.सी.डी. ने नही लगाई, यह शर्त अरविंद केजरीवाल सरकार के पावर डिस्कॉम ने लगाई
- भाजपा के सांसदों ने दिल्ली वालों की बिजली एन.ओ.सी. एवं सम्पति म्यूटेशन आदि की समस्याओं पर उपराज्यपाल के माध्यम से हस्तक्षेप कर फैसला करवाया
- केंद्र सरकार विशेषकर गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्य में विशेष रूचि ने कर बिजली कनेक्शन के लिए एन.ओ.सी. की बाध्यता को खत्म करवाया और सम्पति म्यूटेशन भी प्रारम्भ करवाया
काश झूठा दावा करने से पहले मुख्य मंत्री याद रखतीं कि दिल्ली के लोग 6 अक्टूबर को एन.ओ.सी. हटाने एवं सम्पति म्यूटेशन खोलने के लिए बुराड़ी में जनसभा कर धन्यवाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी कह चुके हैं
Mcd Live News नई दिल्ली 16 अक्टूबर
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आतिशी सरकार पर बुधवार को आरोप लगाते हुए कहा कि आज सुबह सुबह बिजली कनेक्शन को लेकर की गई अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना ने साबित कर दिया कि उनकी सरकार एवं आम आदमी पार्टी दोनों झूठ बोलने की मशीन हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की मुख्य मंत्री ने आज कहा कि दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों को एक साल से बिजली कनेक्शन के लिए एन.ओ.सी. के कारण परेशानी हो रही थी जो पूरी तरह गलत है। जिस मुख्य मंत्री को यह तक नहीं मालूम कि समस्या थी कब से वो हल क्या करेंगी। यह बिजली कनेक्शन के लिए एन.ओ.सी. की समस्या अनेक वर्षों से थी और भाजपा ने गत लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इसे हल करने का वादा किया था।
दिल्ली में बिजली कनेक्शन के लिए एन.ओ.सी. की शर्त कभी डी.डी.ए. या एम.सी.डी. ने नही लगाई, यह शर्त अरविंद केजरीवाल सरकार के पावर डिस्कॉम ने लगाई - वर्षों से शहरीकृत इलाके मे पावर डिस्कॉम एम.सी.डी. का एन.ओ.सी. मांगते थे और गत वर्ष के मध्य में पावर डिस्कॉम अनधिकृत कॉलोनियों, शहरीकृत गांवों आदि में डी.डी.ए. का एन.ओ.सी. मांगने लगे जिससे समस्या विकराल हो गई।
चुनाव पश्चात दो बार हमारे सातों नवनिर्वाचित सांसद अनधिकृत कॉलोनियों ही नहीं दिल्ली देहात एवं शहरीकृत गांवों, नान कन्फर्मिंग क्षेत्रों की इस बिजली कनेक्शन के एन.ओ.सी. एवं सम्पति म्यूटेशन आदि की समस्याओं को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिले और उनके माध्यम से केंद्र सरकार को अवगत करवाया। केंद्र सरकार विशेषकर गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्य में विशेष रूचि ने कर बिजली कनेक्शन के लिए एन.ओ.सी. की बाध्यता को खत्म करवाया और सम्पति म्यूटेशन भी प्रारम्भ करवाया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा है कि
झूठ एवं भ्रम से भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पहले काश झूठा दावा करने से पहले मुख्य मंत्री याद रखतीं कि दिल्ली के लोग 6 अक्टूबर को एन.ओ.सी. हटाने एवं सम्पति म्यूटेशन खोलने के लिए बुराड़ी में जनसभा कर धन्यवाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी कह चुके हैं।
Comments
Post a Comment