वीरेन्द्र सचदेवा, हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली के सभी सांसद, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी विभिन्न रामलीलाओं में हुए शामिल
वीरेन्द्र सचदेवा, हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली के सभी सांसद, विधायक, पार्षद और पदाधिकारी विभिन्न रामलीलाओं में हुए शामिल
- आज का दशहरा हम दिल्ली वालों को भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता की प्रतीक दिल्ली सरकार का अंत करने का संकल्प करने का मौका दे रहा है : सचदेवा
Mcd Live News नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सभी सांसद, विधायक एवं अन्य नेता दिल्ली की विभिन्न श्री रामलीला कमेटियों द्वारा आयोजित विजयदशमी समारोह में सम्मिलित हुए। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा दिल्ली की प्राचीनतम रामलीलाओं में से एक श्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में श्री रामलीला अवलोकन करने गये और वहाँ पधारे राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुरमु एवं प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिवादन किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा आई.पी. एक्सटेंशन में, सांसद मनोज तिवारी लवकुश रामलीला में, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी वसंत कुंज में, सांसद योगेन्द्र चांदोलिया करोल बाग में, सांसद प्रवीन खंडेलवाल लाल किला में, कमलजीत सहरावत पंजाबी बाग में एवं सांसद बांसुरी स्वराज गौतम नगर में और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी में दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुए और एकत्रजनों को दशहरे की शुभकामनाऐ दी।
विजयदशमी के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह दशहरा दिल्ली के लिए विशेष महत्व रखता है जिस तरह दशहरा बुराई पर अच्छाई का, बुराई के प्रतिक रावण के वध का पर्व है वैसे ही आज का दशहरा हम दिल्ली वालों को भ्रष्टाचार एवं अकर्मण्यता की प्रतिक दिल्ली सरकार का अंत करने का संकल्प लेने का मौका दे रहा है।
Comments
Post a Comment