श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं : गोपाल गोयल


 श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं : गोपाल गोयल
- श्रीराम का संपूर्ण जीवन अनुकरणीय : सतीश गर्ग

Mcd Live News नई दिल्ली 

आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 में  राम- सुग्रीव मित्रता, अशोक वाटिका में सीता हनुमान भेंट, लंका दहन कि लीला का मंचन निपुण कलाकारों ने प्रस्तुत किया। जहां अशोक वाटिका के मनभावक दृश्य तो वही लंका दहन का सजीव दृश्य दिखाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल गोयल राष्ट्रीय महामंत्री अग्रवाल सम्मेलन व जयप्रकाश पूर्व महापौर उपस्थित हुए। इस अवसर पर गोपाल गोयल ने कहा कि श्रीराम के आदर्शों के साथ धर्म नीति, राजनीति, कूटनीति, अर्थनीति, सत्य, त्याग, सेवा, प्रेम, क्षमा, परोपकार, शौर्य, दान , हित- चिंतन आदि मूल्यों का सुंदर आदर्श हमें श्री राम के जीवन से सीखने को मिलता है। 
रामलीला के प्रचार अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सतीश गर्ग ने कहा कि श्रीराम का संपूर्ण जीवन हर पहलू पर मानव समाज के लिए अनुकरणीय हैं। अध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री अनिल यादव ने डेंगू रोकथाम के लिए दर्शकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में देवराज, चंदन शर्मा, नितिन बत्रा, प्रदीप गोयल,  संदीप गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह, विजय बंसल, बिट्टू हार्मिलापी, राकेश गुप्ता, रजनीश सेठ, उषा गोयल, रजनी गुप्ता, रश्मि राजपाल, अनुज जैन, बृजेश शर्माउपस्थित रहे।
    
इसके साथ ही बताया गया कि दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को अंगद- रावण संवाद, लक्ष्मण मूर्छा की लीला का मंचन किया जाएगा। युद्ध कौशल को प्रदर्शित किया जाएगा। तलवार से तलवार और तीर से तीर के टकराने पर चिंगारी निकलती हुई दिखाई जाएगी।

     

Comments