यमुना के झागों ने आतिशी सरकार की खोल दी पोल : हर्ष मल्होत्रा


यमुना के झागों ने आतिशी सरकार की खोल दी पोल : हर्ष मल्होत्रा

- कालिंदी कुंज में यमुना नदी के ऊपर जमी झाग की चादर की सच्चाई दिखाई

Mcd Live News नई दिल्ली

दिल्ली की आतिशी सरकार गत एक माह से लगातार प्रदूषण से बचाव की तैयारियों को लेकर दावे करती रही है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय गत एक माह से वायु एवं जल प्रदूषण कम करने को लेकर प्रचार प्रसार कर रहे है पर गत 48 घंटे में बढ़े एक्यूआई एवं यमुना में उठे झागों ने आतिशी सरकार की पोल खोल दी है। केन्द्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को कालिंदी कुंज में यमुना किनारे जाकर यमुना नदी के ऊपर जमी झाग की चादर की सच्चाई से सबको रुबरू करवाते हुए यह आरोप आतिशी सरकार पर लगाए। उन्होंने कहा कि पानी के ऊपर तैरते झागों की सफेद चादर इस बात की गवाह है कि पिछले 10 सालों से लगातार दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और अब आतिशी सरकार सिर्फ यमुना सफाई को लेकर दावे ही कर रही हैं पर जमीनी हकीकत अभी भी कुछ और है। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रदूषण सेस के नाम पर वसूल किए गए 1000 करोड़ रुपया भी यमुना सफाई और अन्य कारणों से प्रदूषित हो रही दिल्ली पर खर्च किए जाने थे लेकिन अभी तक उन पैसों का क्या हुआ इसका हिसाब केजरीवाल सरकार हो या वर्तमान की आतिशी सरकार नहीं दे पा रही है। केजरीवाल की दिल्ली सिर्फ होर्डिंग्स और पोस्टर्स में ही साफ़ होती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि जमीनी हकीकत आज आप सभी स्वयं कालिंदी कुंज यमुना नदी के किनारे खड़ा होकर देख रहे हैं।


- सुप्रीम कोर्ट जाकर आप सरकार यमुना सफाई पर लगवा देती है रोक
सांसद मल्होत्रा ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने जब यमुना सफाई को लेकर काम शुरू किया तो केजरीवाल सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई एक तरफ यमुना सफाई की बात करते हैं और दूसरी तरफ जब यमुना सफाई करने की शुरुआत होती है तो सुप्रीम कोर्ट जाकर आम आदमी पार्टी सरकार इसपर रोक लगवा देती है क्योंकि केजरीवाल सरकार के लिए यमुना की सफाई हमेशा ही राजनीति का विषय रहा है। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्लीवासी दिल्ली के राजनीतिक प्रदूषण को ख़त्म करने का मन बना चुके हैं और इस बार भाजपा को सत्ता सौंपने वाले हैं।

- करोड़ों रुपये के बावजूद आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से बाहर नहीं आ पाई सरकार
सांसद मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यमुना सफाई को लेकर दिए गए करोड़ों रुपये के बावजूद केजरीवाल सरकार आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से बाहर नहीं आ पाई है। इस मौके पर दिल्ली भाजपा प्रवक्ता एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. अनिल गुप्ता, स्थानीय निगम पार्षद ब्रह्म सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और इस यमुना प्रदूषण के कारण सबसे ज्यादा परेशान वहां के स्थानीय लोग उपस्थित थे।

- सरकार दावा करती है कि यमुना को साफ करेगी, पर करती कुछ नहीं
यहां हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 11 सालों से लगातार चाहें वह 2013 हो, 2015 हो या फिर 2020 का चुनाव में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी इस बात पर सवाल उठाती रही कि यमुना प्रदूषित है और हम इसे साफ करके दिल्लीवालों के साथ डुबकी लगाएंगे लेकिन आज यमुना किनारे खड़ा होना भी कई बीमारियों को बुलावा देना है देना है। हर बार चुनावी वादा करके आम आदमी पार्टी यह दावा करती है कि वह यमुना को साफ करेगी पर करती कुछ नहीं। जब भी छठ महापर्व आता है तो यमुना सफाई पर राजनीति करती है पर यमुना लगातार पहले से ज्यादा प्रदूषित होती जा रही है और त्योहार के समय लोग यमुना किनारे भी नहीं जा पाते।

Comments