रामलीला में डेंगू रोक थाम के लिए जागरूक किया
सत्य, धर्म, दया और मर्यादाओं का रखें ध्यान : सतीश गर्ग
Mcd Live News
आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस 2 में राम जन्म, विश्वामित्र तप भंग, ताड़का सुबाहु वध की लीला का मंचन निपुण कलाकारों ने प्रस्तुत किया। जहां प्रभु राम के जन्म की लीला देख दर्शक भाव विभोर हो गए तो वही ताड़का सुबाहु वध की लीला देख दर्शक रोमांचित हो उठे। रामलीला के प्रति दर्शकों में काफी उत्साह दिखा। वहीं, डेंगू रोक थाम के लिए भी जागरूक किया।
रामलीला का उद्घाटन सतीश गर्ग (कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली प्रदेश) ने किया। इस अवसर पर सतीश गर्ग ने कहा कि हमारी संस्कृति में सदाचार की जब भी बात होती है तो राम का नाम लिया जाता है। समाज की अवधारणा है बेटा हो तो राम जैसा, राजा हो तो राम जैसा, चरित्र हो तो राम जैसा। सत्य, धर्म, दया और मर्यादाओं का सदैव प्रभु राम ने पालन किया है, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
अध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री अनिल यादव ने डेंगू रोकथाम के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विजय बंसल, देवराज, नितिन बत्रा, प्रवीण कुमार सिंह, संदीप गुप्ता, चंदन शर्मा, प्रदीप गोयल, बिट्टू हार्मिलापी, सुरेश जैन उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment