दिल्लीवासी शहर में हर ओर लगे कूड़े के ढेरों से परेशान हैं तो वहीं महापौर सत्ता का आनंद लूटने मे मस्त हैं : प्रवीण शंकर
नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरे के पर्व के बीच दिल्ली वाले शहर में हर ओर लगे कूड़े के ढेरों से परेशान हैं तो वहीं महापौर सत्ता का आनंद लूटने मे मस्त हैं : प्रवीण शंकर
- केजरीवाल शासित नगर निगम की लापरवाही से त्यौहारों के मौसम में जहाँ दिल्ली में चारो ओर गंदगी है तो वहीं तेज़ी से फैल रहे डेंगू मलेरिया से दिल्ली की जनता त्रस्त है
Mcd Live News नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार एवं दिल्ली नगर निगम की निषक्रियता एवं भ्रष्टाचार के चलते दिल्ली की सफाई एवं सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमर्रा चुकी है और दिल्ली में गंदगी के ढेर हैं बीमारियां फैल रही हैं। दिल्ली सरकार हो या नगर निगम दोनों से धन संसाधन लूट कर अरविंद केजरीवाल हरियाणा में चुनाव लड़ने में व्यस्त रहे और आज दिल्ली विश्व की सबसे गंदी एवं प्रदूषित राष्ट्रीय राजधानी के रूप में बदनाम हो चुकी है।
केजरीवाल की लापरवाही से आज दिल्ली नगर निगम में ना नियमित महापौर है ना स्थाई समिति जिसका नतीजा है की ना सफाई ठेके दिये जा रहे हैं ना फॉगिंग की दवायें उपलब्ध हैं। नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरे के पर्व के बीच दिल्ली वाले शहर में हर ओर लगे कूड़े के ढेरों से परेशान हैं तो वहीं महापौर डा. शैली ओबरॉय सत्ता का आनंद लूटने मे मस्त हैं। केजरीवाल शासित नगर निगम की लापरवाही से त्यौहारों के मौसम में जहाँ दिल्ली में चारो ओर गंदगी है तो वहीं तेज़ी से फैल रहे डेंगू मलेरिया से दिल्ली की जनता त्रस्त है।
Comments
Post a Comment