दिल्ली सरकार सिविल डिफेंस कर्मियों को बेशक 11 नवम्बर से ड्यूटी दे पर इन्हे उपराज्यपाल के आदेश के अनुरूप 1 नवम्बर से वेतन दे : सचदेवा

दिल्ली सरकार सिविल डिफेंस कर्मियों को बेशक 11 नवम्बर से ड्यूटी दे पर इन्हे उपराज्यपाल के आदेश के अनुरूप 1 नवम्बर से वेतन दे : सचदेवा

Mcd Live News नई दिल्ली 9 नवम्बर 2024 

 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अक्टूबर 2023 में तत्कालीन मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बर्खास्त किये गये बस मार्शलों के जीवन में आज रोशनी की किरण आई है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली भाजपा के दबाव में आतिशी मार्लेना को सिविल डिफेंस वॉलंटियरस को 11 नवम्बर से वापस ड्यूटी पर लगाने का आदेश करना पड़ा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है कि उपराज्यपाल महोदय के वॉलंटियरस को 1 नवम्बर से ड्यूटी पर लगाने के आदेश के बावजूद मुख्य मंत्री ने सिविल डिफेंस वालों को आज तक बेरोजगार रखा। सच तो यह है कि अरविंद केजरीवाल एवं आतिशी मार्लेना इनको काम देना ही नहीं चाहते। दिल्ली भाजपा मांग करती है कि दिल्ली सरकार सिविल डिफेंस वॉलंटियरस को बेशक 11 नवम्बर से ड्यूटी दे पर इन्हे उपराज्यपाल के आदेश के अनुरूप 1 नवम्बर से वेतन दे।



Comments