मेरा भारत के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में
Mcd Live News नई दिल्ली
नेहरु युवा केंद्र संगठन, दिल्ली राज्य, (युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वधान में मेरा युवा भारत के प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में “दिवाली विथ माय भारत - यह दिवाली माय भारत वाली” कार्यक्रम का आयोजन 27-30 अक्टूबर, 2024 तक दिल्ली राज्य के आठ जिलों में 53 कार्यक्रम कराये गए। सभी जिलों ने यह कार्यक्रम मार्किट एसोसिएशन के साथ मिल कर मार्किट में स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता जागरूकता रैली आदि का आयोजन किया।
नेहरु युवा केंद्र उत्तरी दिल्ली की उप-निदेशक पूनम शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक जिले ने यातायात विभाग के साथ मिलकर जिलों के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ यातायात नियंत्रण ट्रैफिक नियमों के जागरूकता के कर्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किये। इसके साथ प्रत्येक जिले ने हॉस्पिटल में भी अपने स्वयंसेवकों के साथ सेवा से सीखें कार्यक्रम किये जिसमे स्वयंसेवकों ने हॉस्पिटल में अपनी सेवाएँ दी और वहां मौजूद लोगों की सहायता की। नुक्कड़ नाटक द्वारा भी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया व स्वच्छता अभियान चलाया। मार्किट एसोसिएशन के प्रमुखों द्वारा, स्वयंसेवकों द्वारा, आम जनता द्वारा दिवाली विथ माय भारत की इस पहल के बारे में अपने अनुभव भी सांझा किये गए और रिकॉर्ड किये गए।
चार दिवसीय (27 से 30 अक्टूबर, 2024) तक दिवाली विद माय भारत कार्यक्रम में माय भारत के स्वयंसेवकों द्वारा जिला उत्तरी दिल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।28 अक्टूबर, 2024 को राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल, नरेला में स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता और स्वास्थ्य थीम पर एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया और अस्पताल में मौजूद आम जनता को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, स्टाफ ने भाग ले कर सहयोग किया। स्वयंसेवकों द्वारा उनकी सेवाएँ भी हॉस्पिटल को दी गयी।
नरेला मार्किट एसोसिएशन के साथ दो दिन का स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे नरेला मार्किट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय बंसल और उनकी पूरी टीम, एम.सी.डी. का बहुत ही सहारनीय सहयोग रहा। माय भारत के स्वयंसेवकों ने मार्किट में स्वच्छता अभियान चलाया व स्वच्छता और साफ़ वातावरण की थीम पर रैली भी निकाली गयी और आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया | इसके अलावा बख्तावारपुर, अलीपुर में भी एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इसके अलावा यातायात स्वयं सेवा में माई भारत के स्वयंसेवकों ने जिला उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन एरिया के आजादपुर चौराहे पर और नरेला के हरिश्चंद्र चौराहे की रेड लाइट पर ट्रैफिक और भीड़भाड़ के प्रबंधन में यातायात पुलिस को सहयोग किया और आम जनता को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताते हुए अपनी व् दूसरों की सुरक्षा के लिए तर्फ्फिक नियमों को अपनाने के लिए जागरूक किया | इसमें सब इंस्पेक्टर श्री शैलेन्द्र जी व् श्री हेड कांस्टेबल श्री सचिन का सहारनीय सहयोग रहा | स्वयंसेवकों द्वारा आई.ई.सी. मटेरियल भी वितरित किया गया | इसके उपरान्त स्वयंसेवकों ने इन सारे कार्यक्रमों में की गे स्वयंसेवी गतिविधियों के बारे अपने अनुभव साँझा किये |
नेहरु युवा केंद्र उत्तरी दिल्ली की उप-निदेशक पूनम शर्मा ने हॉस्पिटल, मार्किट एसोसिएशन, ट्रैफिक यातायात विभाग और सभी स्वयंसेवकों का, युवाओं को माय भारत के प्रथम वर्षगाँठ पर चार दिवसीय आयोजित किये गए कार्यक्रमों में साथ जुड़ने के लिए आभार प्रकट किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई दी।दिवाली विथ माय भारत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजा हरिश्चंद्र हॉस्पिटल, ट्रैफिक यातायात विभाग, संजय बंसल, मनोज बंसल मार्किट एसोसिएशन नरेला व उनकी टीम, बख्तावारपुर माकेट, पवन कुमार यादव, डिप्टी कमिश्नर, एम.सी.डी, नरेला, हरी प्रकाश, ए.पी.ए, नेहरु युवा केंद्र उत्तरी दिल्ली जिला, साहिल, सूरज, स्वयंसेवक का सहारनीय सहयोग रहा।
Comments
Post a Comment