विशाल अंकुट प्रसाद वितरण एवं सकीर्तन का कार्यक्रम आयोजित


विशाल अंकुट प्रसाद वितरण एवं सकीर्तन का कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली के सबसे पुराने श्री गिरी राज सेवा को समर्पित गिरिराज मंडल रामपुरा ने किया आयोजन 

Mcd Live News नई दिल्ली 

गोवर्धन पूजा महोत्सव के अवसर पर दिल्ली के सबसे पुराने श्री गिरी राज सेवा को समर्पित गिरिराज मंडल रामपुरा द्वारा विशाल अंकुट प्रसाद वितरण एवं सकीर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। त्रिनगर से पवन सुरेका राजस्थानी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 
कार्यक्रम में गिरिराज धरण हम तेरी शरण जय कारों के साथ के गिरिराज महाराज की परिक्रमा की एवं खिल पतासे का प्रसाद चढ़ाया।
मंडल के प्रधान जय किशन गोयल, महा मंत्री मुरली धर गोयल, प्रचार मंत्री पवन सुरेका राजस्थानी ने बताया कि इस अवसर पर भक्तों ने बड़े ही भाव से अंन्कुट प्रसाद कढी चावल पंचमेल सब्जी, हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन गायक देवेंद्र सैनी, अश्विनी शर्मा मोंटु, मनीष अग्रवाल, रोहताश सैनी, महेंद्र सैनी, सतीश ने सुंदर भजन रसिया द्वारा बाबा का गुणगान किया।


Comments