बस मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिल्ली भाजपा ने किया विशाल विरोध प्रदर्शन
सचदेवा के नेतृत्व में बस मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिल्ली भाजपा ने किया विशाल विरोध प्रदर्शन
- बस मार्शलों की दिवाली काली करने का काम आतिशी मार्लेना ने किया है, हम उसका हिसाब मांगने आए हैं : सचदेवा
- आतिशी से सिर्फ एक अनुरोध है कि आप अपनी गंदी राजनीति का शिकार मासूम बस मार्शलों को ना बनाए : योगेन्द्र चंदोलिया
Mcd Live News नई दिल्ली, 4 नवंबर 2024 :
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में आज दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना के आवास के बाहर बस मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मियों की बहाली को लेकर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की सेवा की बहाली की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन को वीरेन्द्र सचदेवा के साथ सांसद एवं प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र चंदौलिया, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
प्रदर्शन में भाजपा नेता सरदार आर.पी. सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अभय वर्मा, राजकुमार आनंद, अनिल वाजपेयी, विक्रम मित्तल, योगिता सिंह , गजेन्द्र यादव , विनय रावत, विनोद बछेती, सागर त्यागी, सुनील यादव , संतोष ओझा अनीस अब्बासी, मोहन लाल गिहरा, वीजेंद्र धामा, संजय गोयल, पूनम चौहान, सरदार कुलदीप सिंह, नितिन त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी और लगभग 2 हजार भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इनके साथ बड़ी संख्या में बस मार्शल प्रतिनिधि भी प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।
विरोध प्रदर्शन में लगाए गए पुलिस बैरिगेट्स को तोड़ कर मुख्यमन्त्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों में वीरेन्द्र सचदेवा, योगेन्द्र चंदौलिया और विजेंद्र गुप्ता सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस डीटेन कर तिलक मार्ग थाने ले गई जहां से उन्हें कुछ समय के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि जिन 10700 से अधिक बस मार्शलों की दिवाली काली करने का काम आतिशी मार्लेना ने किया है, हम उसका हिसाब मांगने आए हैं। ये बस मार्शल सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि परिवार हैं जिन्हें अरविंद केजरीवाल के एक हस्ताक्षर से नौकरी से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चाहे जितना आरोप लगा लें लेकिन जब तक उन बस मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मियों को रोजगार नहीं मिल जाता तब तक हम उनके लिए आवाज उठाते रहेंगे।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी उन बस मार्शलों को नहीं निकालती तो शायद हमें सड़कों पर आकर इस तरह से प्रदर्शन नहीं करना पड़ता। पिछले काफी समय से हमारे सांसद और विधायक लगातार बस मार्शलों की आवाज उठा रहे हैं और उसका संज्ञान लेकर दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल महोदय ने सिविल डिफेंस और बस मार्शलों की बहाली एक नवम्बर से करने के आदेश किये।
सचदेवा ने कहा कि आज चार नवम्बर है और अभी तक सुश्री आतिशी मार्लेना ने ना ही आदेश जारी किए और ना ही संबंधित फाइल उपराज्यपाल महोदय तक भेजी है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज तक आतिशी मार्लना ने नहीं बताया कि आखिर बस मार्शलों को हटाने वाले आदेश पर जब अरविंद केजरीवाल के हस्ताक्षर है तो फिर उन्हें भाजपा ने कैसे निकाल दिया। उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी को क्रेडिट लेने का ही शौक है तो वह ले लें लेकिन जिन परिवारों की दिवाली और अब छठ काली होने जा रही है, उन्हें रोजगार दे दो। उनके घरों में चूल्हा जले और उनके बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानियां ना उठानी पड़े। अगर उनके साथ न्याय नहीं होगा तो हम ऐसे ही लड़ते रहेंगे।
सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और पहली कैबिनेट में दिल्ली के जितने भी कच्चे कर्मचारी हैं चाहे वह स्वास्थ्य विभाग के हों, शिक्षक हों या फिर बस मार्शल और सिविल डिफेंस सबको नियमित सेवा देने का काम भाजपा सरकार करेगी।
विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक फैसले ने बस मार्शलों की सेवा समाप्त कर दी और साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि पिछले सात महीनों से उनकी सैलरी हमने रोक रखी है, उसे रिलीज कर रहे हैं लेकिन अक्टूबर 2023 से बस मार्शल सड़क पर हैं और ना ही उन्हें रोजगार दिया गया और ना ही उनकी बकाया सैलरी दी गई। उन्होंने कहा कि 26 सितम्बर 2024 को जब विधानसभा में हमने इसपर सवाल पूछा तो उसका कोई जवाब अरविंद केजरीवाल सरकार के पास नही था।
गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में जब हमने इनकी चोरी को उजागर किया तो मजबूरी में इनके सभी विधायकों को भी भाजपा के पक्ष में आकर बोलना पड़ा। तीन मेंबर की कमेटी बनाने की बात उपराज्यपाल के कार्यालय में आतिशी द्वारा कही गई लेकिन कमेटी नहीं बनी जब 10 अक्टूबर को हमने पत्र भी लिखा लेकिन कोई जवाब नहीं आय़ा और फिर 24 अक्टूबर को उपराज्यपाल ने पत्र लिखकर उस कमेटी की जिक्र किया और उन्हें प्रदूषण के विरुद्ध लड़ाई में लगाने की बात कही गई लेकिन उसे भी नाकार दिया गया।
सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने कहा कि दस बार इस बात को कहा गया कि केजरीवाल के हस्ताक्षर से हटाए जाने वाले बस मार्शलों को तुरंत रोजगार दिया जाए लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने उन्हें बहाल नहीं किया फिर माननीय उपराज्यपाल ने उन्हें एक नवम्बर तक बहाल करने की बात कही लेकिन उसके बावजूद भी आतिशी मार्लेना सरकार उस फाइल को दबाकर बैठ गई। उन्होंने कहा कि भाजपा इसको लेकर ही आज यहां आतिशी जी से अनुरोध करने आई है कि आप अपनी गंदी राजनीति का शिकार मासूम बस मार्शलों को ना बनाए।
विष्णु मित्तल ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और आतिशी मार्लेना सरकार बस मार्शलों और सिविल डिफेंस कर्मियों की बहाली की मांग को दबाये बैठी है जिसको लेकर हम हैं आज प्रदर्शन कर रहे हैं। "आप" नेताओं की यह गंदी राजनीति अब ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली है।
विष्णु मित्तल ने कहा की दिल्ली की जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है और अब भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर गली गली घूमकर कह रहे हैं कि अबकी बार सरकार में आए तो बिजली और पानी के बिल माफ कर दूंगा तो पिछले 10 सालों से किसकी सरकार है इस बात का जवाब केजरीवाल दें।
Comments
Post a Comment