बस मार्शलों को कल तक बहाल नहीं किया तो भाजपा करेगी मुख्यमंत्री आतिशी का घेराव : सचदेवा


बस मार्शलों को कल तक बहाल नहीं किया तो भाजपा करेगी मुख्यमंत्री आतिशी का घेराव : सचदेवा

केजरीवाल - आतिशी सरकार की इन वॉलंटियरस को बहाल करने की मंशा ही नहीं है और यदि आज कोई प्रस्ताव बना देंगे तो अगर "आप" पुनः सत्ता में आ गई तो इन्हे मार्च में फिर बर्खास्त कर देगी 
भाजपा फरवरी 2025 में दिल्ली सरकार मे आ रही है और हम पहली कैबिनेट बैठक में सभी कांट्रैक्ट कर्मियों को स्थाई रोज़गार देने का प्रस्ताव रखेंगे 

Mcd Live News नई दिल्ली 2 नवम्बर2024 : 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के नाम पर दिल्ली में चल रही आतिशी मार्लेना सरकार एक संवेदनहीन सरकार है और लगातार गरीबों एवं दिल्ली सरकार के कांट्रैक्ट कर्मियों के साथ विश्वासघात कर रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने सिविल डिफेंस वॉलंटियरस/ बस मार्शल सहित हजारों कांट्रैक्ट कर्मी पहले बिना प्रशासनिक नियमों का पालन किया और फिर जांच शुरू होने पर उनको आकसमिक रूप से बर्खास्त कर उन कर्मियों के जीवन से खिलवाड़ किया।

 वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है की दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सिविल डिफेंस वॉलंटियरस/ बस मार्शलों को 1 नवम्बर से बहाल करने का आदेश दिया पर आतिशी मार्लेना सरकार ने आज 2 नवम्बर तक भी इन वॉलंटियरस को बहाल करने का संवैधानिक प्रशासनिक प्रस्ताव तैयार नहीं किया।

ऐसे में साफ है कि केजरीवाल - आतिशी सरकार की इन वॉलंटियरस को बहाल करने की या नियमित करने की मंशा ही नहीं है और यदि आज कोई प्रस्ताव बना देंगे तो अगर "आप" पुनः सत्ता में आ गई तो इन्हे मार्च में फिर बर्खास्त कर देगी। सचदेवा ने घोषणा की है कि यदि कल 3 नवम्बर की शाम तक केजरीवाल - आतिशी सरकार सिविल डिफेंस वॉलंटियरस/ बस मार्शलों को प्रदूषण ड्यूटी पर लगाने और उनका वेतन हैड़ तय करने का आदेश नहीं जारी करेगी तो दिल्ली भाजपा मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना का घेराव करेंगे। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है किभाजपा फरवरी 2025 में दिल्ली सरकार मे आ रही है और हम पहली कैबिनेट बैठक में सभी कांट्रैक्ट कर्मियों को स्थाई रोज़गार देने का प्रस्ताव रखेंगे।


Comments