राजधानी दिल्ली में शिक्षकों ने सरकार से स्कूल बंद करने की मांग


राजधानी दिल्ली में शिक्षकों ने सरकार से स्कूल बंद करने की मांग

- बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के स्कूलों को AQI 200 आने तक बंद किए जाने की मांग

Mcd Live News नई दिल्ली 

दिल्ली नगर निगम के शिक्षक संगठन शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट करके दिल्ली की मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री के साथ साथ DCPCR और NCPCR से गुहार लगाई है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 500 के पार हो गया है। इस आपात स्थित में दिल्ली के स्कूलों को तुरंत बंद कर देने के आदेश जारी किए जाने चाहिए जिससे छात्रों को इस बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। दिल्ली सरकार और निगम के स्कूलों और एडिड स्कूलों और NDMC के स्कूलों के छात्रों की संख्या लाखों में है और उन्हें पढ़ने वाले शिक्षकों की संख्या एक लाख से ऊपर है। जब सभी शिक्षक स्कूल आने के लिए अपने निजी साधन का प्रयोग करते हैं, तब दिल्ली की सड़कों पर सुबह दोपहर शाम एक लाख से ज्यादा वाहन निकलता है, जिसे स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों की छुट्टी करके घर से ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू करके रोका जा सकता है।

शिक्षक न्याय मंच नगर निगम के अध्यक्ष कुलदीप सिंह खत्री ने बताया कि अगर स्कूलों की तत्काल छुट्टी के आदेश नहीं दिए गए तो बच्चों की सेहत से होने वाले खिलवाड़ के लिए दिल्ली सरकार और निगम प्रशासन दोनों दोषी होंगे। बच्चों में खांसी, उल्टी, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली सरकार को तुरंत निर्णय लेते हुए दिल्ली के स्कूलों को स्थिति सामान्य होने तक बंद किए जाने के आदेश जारी करने चाहिए।

Comments