कैलाश गहलोत ने जिस आल महिला बस डिपो का उद्घाटन किया उसमें तुरंत महिला कर्मियों ने हड़ताल करके सरकार की खोल दी पोल : सचदेवा
कैलाश गहलोत ने जिस आल महिला बस डिपो का उद्घाटन किया उसमें तुरंत महिला कर्मियों ने हड़ताल करके सरकार की खोल दी पोल : सचदेवा
- डी.टी.सी. की महिला कर्मियों ने विरोध कर सरकार के कांट्रैक्ट कर्मी विरोधी होने की पोल खोल दी : भाजपा
- हम फरवरी 2025 में सरकार बनायेंगे और डी.टी.सी. के कांट्रैक्ट कर्मियों को नियम बना कर लगभग समान वेतन देने के लिए कमेटी बनाएंगे
Mcd Live News नई दिल्ली 16 नवम्बर :
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह छलावा सरकार है जो केवल राजनीतिक लाभ के लिए बिना कोई संवैधानिक नियम पूरा करे घोषणाएं कर देती है। दस साल से सो रही सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आज सरोजनी नगर में एक आल महिला बस डिपो का उद्घाटन कर महिला शस्त्रीकरण का उदाहरण पेश कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास किया पर डी.टी.सी. की महिला कर्मियों ने विरोध कर सरकार के कांट्रैक्ट कर्मी विरोधी होने की पोल खोल दी।
मंत्री कैलाश गहलोत आज जब सरोजनी नगर डिपो को 80 बसों के साथ आल महिला कर्मी डिपो के रूप में बदलने की घोषणा कर रहे थे तो उसी समय सारी दिल्ली से वहां जबरन बुलाई गई महिला ड्राइवर कंडक्टर आदि ने नारे लगा कर कांट्रैक्ट कर्मियों के लिए सेवा नियमितीकरण एवं समान काम समान वेतन की मांग रख दी और फिर हड़ताल की घोषणा भी कर दी। महिला कर्मी डिपो गेट पर बैठ गईं और कोई बस नही निकलने दी।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की भाजपा हमेशा से कहती है की "आप" सरकार कांट्रैक्ट कर्मी एवं महिला विरोधी है और आज फिर "आप" सरकार की पोल खुल गई जब सामने आया की सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद परिवहन विभाग डी.टी.सी. के कांट्रैक्ट कर्मी ड्राइवर कंडक्टर को एक ही काम लेकर एक समान वेतन नही देती। दिल्ली भाजपा घोषणा करती है कि हम फरवरी 2025 में सरकार बनायेंगे और तुरंत डी.टी.सी. के सभी महिला एवं पुरूष कांट्रैक्ट कर्मियों का वेतन नियमित सेवा कर्मियों के लगभग बराबर करने लिए कमेटी बनायेंगे। सेवा सुरक्षा के लिए डी.टी.सी. में दो साल में 2000 नई बस लायेंगे।
Comments
Post a Comment