दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर आम आदमी पार्टी के काबिज होने के साथ ही कर्मचारियों की बढ़ी दिक्कतें : राजा इकबाल सिंह


दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर आम आदमी पार्टी के काबिज होने के साथ ही कर्मचारियों की बढ़ी दिक्कतें : राजा इकबाल सिंह

- वर्षों से दिल्ली नगर निगम में कार्यरत हजारों डीबीसी कर्मचारियों को इस वर्ष नहीं हुआ बोनस का भुगतान

Mcd Live News नई दिल्ली 

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली नगर निगम की आप सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के चलते तीखा हमला किया। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम इतिहास में ऐसा पहली बार ही रहा है कि अनुबंध आधार पर अपनी सेवाएं देने वाले डीबीसी कर्मचारियों को इस वर्ष बोनस के भुगतान नहीं हुआ है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि जब से दिल्ली नगर निगम की सत्ता पर आम आदमी पार्टी काबिज हुई है तबसे निगम कर्मचारियों का बुरा हाल है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम की आम आदमी पार्टी की नीतियों के चलते कर्मचारियों के मनोबल टूटा हुआ है। 

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 से बोनस एक्ट के अनुसार डीबीसी कर्मचारियों को बोनस का भुगतान किया जाता रहा है किंतु इस साल कर्मचारी विरोधी आप सरकार की नीतियों के चलते हजारों डीबीसी कर्मचारी बोनस से महरूम हो गए हैं। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि डीबीसी कर्मचारी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के विरुद्ध लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाते हैं किन्तु कर्मचारी विरोधी आप सरकार के चलते इन कर्मचारियों का मनोबल रसातल में है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि मैं दिल्ली की मेयर साहिबा को कहना चाहता हूं कि जल्द से जल्द डीबीसी कर्मचारियों के बोनस का भुगतान किया जाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी निगम आम आदमी पार्टी के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी।

Comments