कहानी बाजी नहीं चलेगी, सिविल डिफेंस, बस मार्शलों की बहाली का आदेश लेने मैं कल आ रहा हूं मुख्यमंत्रीआतिशी : सचदेवा

कहानी बाजी नहीं चलेगी, सिविल डिफेंस, बस मार्शलों की बहाली का आदेश लेने मैं कल आ रहा हूं मुख्यमंत्रीआतिशी : सचदेवा 

कल 4 नवम्बर सुबह 11 बजे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ आपके सरकारी आवास आ रहा हूं 

नई दिल्ली 3 नवम्बर 2024

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अजीब विडम्बना है कि मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना आज शाम तक सिविल डिफेंस वॉलंटियरस/ बस मार्शलों को बहाल करने के  उपराज्यपाल के निर्देश का पालन करने की हमारी मांग से इतना बौखला रही हैं कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक के उदाहरण दे रही हैं पर यह नहीं बता रही हैं कि आखिर क्यों उपराज्यपाल  के स्पष्ट आदेश के बाद भी उनकी सरकार ने 1 नवम्बर से बहाल क्यों नही किया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि यह सिविल डिफेंस वॉलंटियरस अस्थाई कर्मी है और इन्हे काम के दिन के आधार पर वेतन मानदेय मिलता है और आतिशी मार्लेना सरकार की लापरवाही के चलते लगता नहीं की यह वॉलंटियरस अगले 3 से 4 दिन में भी बहाल होंगे और इस तरह यह लोग इस माह भी अपना कम से कम 7 दिन का वेतन मानदेय खो बैठे हैं। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आतिशी को मैं चुनौती देता हूं कि वह एक भी भाजपा शासित राज्य का नाम बतायें जहां कॉन्ट्रैक्ट कर्मी हटाये जा रहे हों या उनके सामने वेतन संकट हो।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कहा है, आतिशी जी आप जितना मर्जी कहानीबाज़ी कर लें मैं कल 4 नवम्बर सुबह 11 बजे पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ आपके सरकारी आवास आ रहा हूं, सिविल डिफेंस, बस मार्शलों की बहाली का आदेश लेने।

Comments