भाजपा सांसद तिवारी ने अधिकारियों के साथ किया छठ घाट का निरीक्षण

भाजपा सांसद तिवारी ने अधिकारियों के साथ किया छठ घाट का निरीक्षण

Mcd Live News नई दिल्ली

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोनिया विहार के छठ घाट का निरीक्षण किया और छठ व्रतियों के लिए सुंदर घाटों के निर्माण हेतु मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उत्तरी पूर्वी जिले के डीएम अजय कुमार, विधायक अजय महावर, जिले के एसडीएम, भाजपा नेता डॉ यूके चौधरी, आनंद त्रिवेदी आदि कई छठ समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।  


इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली के 40 लाख मतदाता भगवान भास्कर की उपासना से जुड़े हुए हैं और उनके मन में आस्था के प्रति इस दुर्भावना के कारण अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के खिलाफ गुस्सा है और अपनी आस्था को ठेस से दुख और दर्द भी उन्होंने कहा कि मैं इस बार अपने परिवार सहित छठ का व्रत करूंगा और भगवान भास्कर से कामना करूंगा कि छठ विरोधी सरकार का अंत हो। मैं संकल्प लेता हूं कि अगर दिल्ली की सरकार में भाजपा सेवक बनी तो फिर से यमुना के किनारों पर छठ पूजा होगी और निर्मल अविरल कल कल कर बहती हुई दिल्ली की जीवनदायिनी यमुना का स्वरूप भी निखरेगा।

Comments