क्षेत्र में साफ -सफाई के लिए स्थायी समाधान की आवश्यकता है : मेयर
- दिल्ली की मेयर, डॉ शैली ओबरॉय ने सफाई व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए शाहदरा उत्तरी क्षेत्र का दौरा किया
- बाबरपुर स्थित ड्रेन संख्या 52 को तीन दिन के अंदर किया जाये साफ
- निगम की आम आदमी पार्टी सफाई व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध है और इस सम्बन्ध में कोताही अस्वीकार्य है
Mcd Live News नई दिल्ली 6 नवंबर 2024
दिल्ली की सफाई व्यवस्था की निगरानी और बेहतर करने के उदेश्य से दिल्ली के मेयर, डॉ शैली ओबेरॉय लगातार विभिन्न जोन के निरीक्षण कर रही हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने शाहदरा उत्तरी जोन का निरीक्षण किया। मेयर ने शाहदरा उत्तरी के निरीक्षण में सड़क संख्या -65, जनता कॉलोनी, गोरखपार्क का दौरा किया। स्थानीय पार्षद ने मेयर को ढलावघर की समस्या से अवगत कराया। उनकी शिकायत थी कि ढलावघर से नियमित रूप कूड़ा उठाया नहीं जाता है और जिसके कारण सड़क तक कूड़ा बिखरा रहता है और लोगों को काफी परेशानी से जूझना पड़ता है।
मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ढलावघर से नियमित रूप से कूड़ा उठवाने की व्यवस्था करें और अगर आवश्यकता हो तो अतिरिक्त टिप्परो की व्यवस्था की जाये। वहीं बाबरपुर रोड पर ड्रेन संख्या 52 का निरीक्षण करने पर स्थानीय लोगों ने मेयर को बताया कि ड्रेन की सफाई नहीं होती है और स्थानीय लोग भी अपने घरों का कूड़ा ड्रेन में डंप करते हैं। मेयर ने अधिकारियो को निर्देश दिए कि 3 दिनों के भीतर समस्या का निपटान किया जाये और दिन में दो बार सुबह 7 और शाम 7 बजे इसकी फोटो उनको व्हाट्सप्प की जाये। मेयर ने बताया कि निगम की आम आदमी पार्टी सफाई व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध है और इस सम्बन्ध में कोई भी कोताही अस्वीकार्य है।
तत्पश्चात, मेयर ने लोनी रोड, शाहदरा पहुंची जहाँ जनता होटल के सामने की जमीन पर कचरा फैला था। स्थानीय लोगों ने मेयर को बताया कि आस पास ढलावघर ना होने के कारण लोग अपना कूड़ा यहाँ डंप कर देते हैं और इस स्थान की नियमित सफाई नहीं होती है किसके कारण रोड तक कूड़ा फैला रहता है मेयर, डॉ शैली ओबेरॉय ने समस्या का संज्ञान लिया और निर्देश दिए कि साफ सफाई समय पर की जाये साथ ही इस जगह पर सुविधानुसार डंपर खड़ा किया जाये जिससे लोग अपना कूड़ा उसी में डंप करें। उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान ढूंढ़ने की आवश्यकता है।
इसके बाद मेयर यमुना विहार, सी ब्लॉक के सामुदायिक भवन पहुंची जिसके बाहर कूड़ा फैला था। शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के उपायुक्त, श्री विनोद अतरी ने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आसपास के तीन वार्ड में ढलाव घर नहीं है इसलिए समुदाय भवन के सामने डीटीसी से ज़मीन ली गयी है और यहाँ एफ सी टी एस लगाया जायेगा और तीन गाड़ियों द्वारा यहाँ कूड़ा उठाया जायेगा। उपायुक्त ने बताया कि सोमवार तक इसका उद्घाटन कर दिया जायेगा।
इस दौरे के दौरान मेयर के साथ वार्ड संख्या 235 की पार्षद, प्रियंका सक्सेना और शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के उपायुक्त, कर्नल विनोद अतरी सहित सम्बन्धित जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Comments
Post a Comment