पूर्व विधायक, कांग्रेस नेता सुमेश शौकीन आम आदमी पार्टी ने हुए शामिल
- देहात में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर आप में जुड़े शौकीन: केजरीवाल
Mcd Live News नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके पर झटका लग रहा है। सोमवार को कांग्रेस के दिल्ली देहात के बड़े नेता, पूर्व विधायक सुमेश शौकीन आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें टोपी और पटका पहनाकर उनको सदस्यता दिलाई।
अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के शहरी इलाकों में हो रहे विकास को दिल्ली के देहात के इलाकों तक लेकर गए हैं। दिल्ली के देहात एरिया में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सुमेश शौकीन आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उनके जुड़ने से दिल्ली देहात में हमारे कामों को गति मिलेगी और पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ी ताकत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले कांग्रेस के ही बड़े नेता चौधरी मतीन अहमद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले, 15 नवंबर को पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी से तीन बार के विधायक कांग्रेस के बड़े दलित नेता वीर सिंह धींगान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वहीं 10 नवंबर को सीलमपुर से पांच बार विधायक रहे कांग्रेस के बड़े नेता चौधरी मतीन अहमद आप में शामिल हुए थे। जबकि मतीन अहमद के बेटे और बहू भी कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे।
Comments
Post a Comment