केंद्र और दिल्ली सरकार DJB पर दे ध्यान : राम अवतार गौड़

केंद्र और दिल्ली सरकार DJB पर दे ध्यान : राम अवतार गौड़ 

- सुप्रीम कोर्ट को भी इस पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए 
- जल बोर्ड कर्मचारी इस गैस चेम्बर में आज की ऐसे स्थिति में भी कार्य करेंगे

Mcd Live News नई दिल्ली 18 नवम्बर 2024

आज दिल्ली का AQI 500 है दिल्ली सहित पूरे भारत बर्ष में इसकी चर्चा है कि दिल्ली गैस का चेम्बर बनी हुई है परन्तु दिल्ली जल बोर्ड का कर्मचारी 24×7 दिन पूरी सर्विस 30 से 35 बर्ष इस गैस के चेम्बर के अंदर रहकर WTP, सिवेज लाईन, SPS, STP पर कार्य करता है जिसमें मीथेन, कलोरीन, अमोनिया जानलेवा जहरीली गेसें होती हैं। जिससे शरीर के पार्ट ताउम्र के लिए डेमेज हो जाते हैं, और कई कर्मचारी बीच में ही असमय काल के गाल में समा जाते हैं। DJB मजदूर संघ, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार गौड़ और महामंत्री विनोद कुमार चौहान ने सोमवार को यह बयान जारी किया।

राम अवतार गौड़ ने आगे कहा कि इसीलिए जल बोर्ड में मृत्यु दर बहुत अधिक है। फिर भी इनके परिजनों को समय पर करुणामूलक आधार पर नौकरी नहीं मिलती और जिनको मस्ट्रॉल पर मिली है उनको पक्का नहीं किया जा रहा है इसमें भी कुछ कर्मचारी मस्ट्रॉल पर ही दम तोड़ रहे हैं।ऐसी परिस्थिति में एक आम आदमी, नेतागण, उच्चधिकारी, सांसद, मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल जुड़िशीयली एक घंटा भी खड़ा नहीं हो सकते। ऐसी परिस्थिति में रहकर ज़ब कार्य किया जाता है तो इसके लिए अंग्रेजी में एक शब्द है (हेजर्ड डिजार्ड ) इसे कहते हैं कि मौत के सामने खड़े होकर उसकी परवाह न करके कार्य करना।परन्तु यह जल बोर्ड कर्मचारी इस गैस चेम्बर में आज की ऐसे स्थिति में भी कार्य करेंगे और दिल्ली की जनता को जल एवं मल की सेवा देंगे इनकी कौन सुनेगा हमें केशलेश मेडिकल सुविधा दो, समय पर भत्ते दो इस बार तो बोनस भी नहीं मिला, जनवरी से अभी तक HRA नहीं बढ़ा, समय पर प्रमोशन नहीं होती पद कई बर्षो से खाली पड़े हैं। केंद्र और राज्य सरकार इस पर ध्यान दे,और सुप्रीम कोर्ट इस पर स्वतः संज्ञान ले।

     

Comments