दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में सीएजी की 14 रिपोर्टों को सदन में रखेगी भाजपा सरकार : सचदेवा
- अब दिल्ली में विकास की नई नींव रखने जा रही है भाजपा सरकार
- नकारात्मकता के लिए कोई स्थान नहीं होगा : रेखा गुप्ता
नई दिल्ली MCD LIVE NEWS
विकसित दिल्ली के लिए संकल्पित भाजपा विधानसभा सत्र के माध्यम से अब दिल्ली में विकास की नई नींव रखने जा रही है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यह संबोधन दिया और उन्होंने सोमवार 24 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के बारे में जानकारी दी। सचदेवा ने कहा कि हमारी सरकार का एक ही एजेंडा है दिल्ली को विकसित राजधानी बनाना है। विधानसभा का सत्र के दौरान विधायकों की शपथ, उपराज्यपाल का अभिभाषण और अन्य सरकारी कार्यक्रम होंगे लेकिन दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करके भाजपा सरकार पहले ही दिल्लीवालों को बड़ी सौगात दे चुकी है। सचदेवा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धन्यवाद दिया और कहा कि जनता की अपेक्षा पर खरे उतरना मेरी जिम्मेदारी है और साथ ही दिल्ली को लूटने और ठगने वाली आम आदमी पार्टी जिस झूठ को प्रसारित प्रचारित कर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, उसका हमारे विधायक अपने कामों के माध्यम से जवाब देंगे। आज हुई विधायकों की बैठक में सभी विधायकों ने एक साथ निश्चय किया है कि कैसे वे अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे और किस प्रकार से लोगों के दुख दर्द को बांटेगी। दिल्ली के जो जो काम अधूरे पड़े हैं, वे सभी पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को होने वाले विधानसभा सत्र की जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार, 24 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का पहला सदन है और पहला दिन है इसलिए सभी विधायक गण शपथ लेंगे, विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव किया जाएगा और सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर को भी उपराज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि तीन दिवसीय इस विधानसभा सत्र में तीन दिवसीय विधानसभा सत्र में विकास परियोजनाओं पर चर्चा होगी, नकारात्मकता के लिए कोई स्थान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पहले ही सदन में सीएजी के रिपोर्ट को सदन में रखेंगे और जनता की जिस गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग पिछली सरकारों ने किया है, उसका हिसाब उनको अब दिल्ली की जनता को देना पड़ेगा।

Comments
Post a Comment