CM रेखा गुप्ता ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी


CM रेखा गुप्ता ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी

- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अशोक विहार फेज दो रुद्राभिषेक में हुईं शामिल

नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अशोक विहार फेज दो स्थित बी1/42 पर रुद्राभिषेक में सम्मिलित हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह महापर्व शिव और शक्ति के मिलन का उत्सव है जो भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति प्रकट करता है।



 इस अवसर पर सतीश गर्ग कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में बांसुरी स्वराज सांसद, राजकुमार भाटिया विधायक, अशोक गोयल देवरहा विधायक, जयप्रकाश पूर्व महापौर, डॉ महेंद्र नागपाल पूर्व विधायक, योगेश वर्मा अध्यक्ष केशव पुरम जोन दिल्ली नगर निगम, डॉ वीरेंद्र गोयल जिला अध्यक्ष समेत सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
          

Comments