DTC ने दिल्ली में बढ़ाया मान सम्मान

DTC ने दिल्ली में बढ़ाया मान सम्मान

- आगामी आठ मार्च को DTC को मिलेंगे तीन सम्मान
- राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया
- DTC ने फिर किया कमाल

नई दिल्ली 

दिल्ली की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बस फ्लीट, अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं और इनोवेटिव पहलों के साथ, डीटीसी #DTC शहरी परिवहन को स्वच्छ, सुरक्षित और स्मार्ट बना रहा है। इन्हीं पहलों को देखते हुए डीटीसी को आगामी 8 मार्च को इंडिया हैबिटेट सेन्टर, नई दिल्ली में वित्तिय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य सड़क परिवहन उपक्रमों के संघ (ASRTU) द्वारा राष्ट्रीय बस परिवहन उत्कृष्टता पुरस्कारों के तहत दिल्ली परिवहन निगम को निम्नलिखित तीन श्रेणियों के लिए चुना गया है। जिसमें पहला, वैकल्पिक ईंधन वाहन पुरस्कार पुरस्कार - विजेता, दूसरा, सड़क-सुरक्षा पुरस्कार- विजेता तथा तीसरा गैर-यातायात राजस्व पुरस्कार- उप-विजेता है। 


पुरस्कार समारोह, 8 मार्च को इंडिया हैबिटेट सेन्टर, नई दिल्ली में निर्धारित है, यहाँ यह बताना आवश्यक है कि वर्ष 2022-23 के लिए दिल्ली परिवहन निगम सिर्फ दो श्रेणियों में ही पुरष्कृत हो पाई थी। दिल्ली परिवहन निगम के चेयरमैन-सह-प्रबंधक तथा मुख्य-महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए सभी क्षेत्रों में और सुधार करने के लिए आग्रह किया है जिससे दिल्ली में सभी यात्रियों का आवागमन सुदृढ़ व आरामदायक बनाया जा सके।

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) प्रशासन ने कहा है कि यह DTC के लिए गर्व का क्षण है। नेशनल पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023-24 में DTC को उत्कृष्टता के लिए 8 तारीख को सम्मानित किया जाएगा। हमारी सस्टेनेबिलिटी, सुरक्षा और नवाचार की प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

Comments