कौन हैं वे 12 हजार निगम कर्मचारी, स्पष्ट करें महापौर : नवीन वैद
नई दिल्ली MCD LIVE NEWS
हाल ही में दिल्ली नगर निगम के महापौर महेश कुमार खींची ने दिल्ली नगर निगम के 12 हजार कच्चे कर्मियों को पक्का करने की घोषणा की है जिसे लेकर एम.सी.डी. स्वच्छता कर्मचारी यूनियन (रजि.) ने महापौर से इस संबंध में स्पष्टीकरण देने की गुहार लगाई है और कहा है कि महापौर बताएं कि वह 12 हजार कर्मचारी कौन से विभागों से होंगें। यूनियन में उपाध्यक्ष नवीन वैद शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा है कि महापौर द्वारा की गई इस घोषणा से सभी कच्चे दैनिक वेतन भोगी कर्मियों में रोष व असमंजस की स्थिति है कि किन निगम कर्मियों के लिए महापौर ने यह घोषणा की है। यूनियन ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के हजारों कर्मचारी अभी दैनिक वेतन भोगी है, इसलिए संगठन महापौर से निवेदन करता है कि यह स्पष्ट किया जाए कि वह दिल्ली नगर निगम के कौन से विभाग के 12 हजार कर्मियों को को पक्का किया जाएगा?

Comments
Post a Comment