प्रजापति महासभा ने 200 महिलाओं को किया सम्मानित




प्रजापति महासभा ने 200 महिलाओं को किया सम्मानित


- महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह मे हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रजापति महासभा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

नई दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली के नंगली सकरावती स्थित साई गार्डन में प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 200 महिलाओं को महिला सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व दीप प्रज्वलित कर की गई थी। इस अवसर पर प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप चन्द्र प्रजापति, मुख्य संयोजक ओम प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह, महासचिव अनिल बंशीवाल, परमानंद, मुख्य महासचिव मलखान सिंह, राजेश कुमार, महिला अध्यक्ष उषा डोरीवाल, रमेश, पवन, राम गोपाल, मुकुंद, सुरेन्द्र सेन्दी, प्रवेश बंशीवाल, जगबीर सिंह, विजयपाल, ओम प्रकाश कैशियर, धनराज, डोरीलाल, उमेद सिंह, कृष्ण देव, रामगोपाल, जय सिंह, गुलाब सिंह, मुकुंद, हरि सिंह, जय चंद गोला, चंद्रदेव सिंघानिया, लीलाराम, धर्मपाल सुखरालिया, सहित संस्था के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष उषा डोरीवाल ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज के समय में हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए काम करने का संकल्प लिया। 





प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप चन्द्र प्रजापति ने बताया कि प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश प्रदेश की सबसे बड़ी संस्था है इसके लगभग 10 हजार के आसपास सदस्य हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पूरे देश और दुनिया में आज महिला दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर साल 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को विश्व की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग व साहस को समर्पित है। इस खास दिवस को महिलाओं के मान-सम्मान, सियासत व आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की के जश्न के तौर पर मनाया जाता है।



- महिलाएं आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही : प्रदीप
प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप चन्द्र प्रजापति ने बताया कि महिलाएं आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। कला से लेकर खेल, व्यापार व विज्ञान से लेकर तकनीकी क्षेत्र तक हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिला चल रही है। ऐसे में समाज में उनके इसी योगदान व साहस के लिए आज अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया है।

- आज की नारी घर की हर जिम्मेदारी निभा रही : राजेश कुमार  
प्रजापति महासभा दिल्ली प्रदेश मुख्य महासचिव संगठन राजेश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्वरुप माना गया है और आज की नारी घर की जिम्मेदारियों से लेकर हर क्षेत्र में देश की प्रगति में योगदान दे रही है। इस विशेष दिन पर हम उन सभी महिलाओं को सलाम करते है, जिन्होंने अपने साहस, समर्पण व मेहनत से समाज में एक मिसाल कायम की है। हर वर्ष 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, यह दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है। हम सबके जीवन में महिला की भूमिका में मां, बहन, बेटी, बहू होती है, जिनके बिना हम अधूरे हैं, स्त्री है तो संसार है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

Comments