निगम ने लिया एक्शन तो 25 करोड़ रुपए से अधिक प्राप्त किया सम्पत्ति कर
- सम्पति, बैंक अकाउंट अटैच किए तो हरकत में आए संपत्ति धारक
नई दिल्ली MCD LIVE NEWS
दिल्ली नगर निगम ने बकाया संपत्तिकर धारकों पर एक्शन तो दिल्ली नगर निगम के खजाने में 25 करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई। निगम मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी 12 जोनों में 87 सम्पत्तियों और 87 बैंक अकाउंट्स को अटैच किया गया तो संपत्तिकर धारक हरकत में आए और करीब 25 करोड़ 75 लाख रुपए की राशि प्राप्त की। बता दें कि सिविल लाइंस जोन में सबसे अधिक 45 संपत्तियों को अटैच किया और वेस्ट जोन में सबसे अधिक 39 बैंक अकाउंट्स को अटैच किया गया।
इसके अलावा दिल्ली नगर निगम के नरेला जोन में कर और बकाया सम्पत्ति कर जमा कराने के लिए शुक्रवार को तीन विशेष काउंटरों का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नरेला जोन वार्ड समिति अध्यक्ष पवन सहरावत ने बताया कि जोन में ग्रामीण क्षेत्र है और सम्पति कर जमा कराने में लोगों को सुविधा होगी। निगम जोन उपायुक्त पवन यादव, पार्षद दिनेश भारद्वाज, सम्पत्ति कर विभाग के संयुक्त कर निर्धारक एवं समाहर्ता मनीष कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment