- Get link
- X
- Other Apps
दिल्ली चुनाव हारने के बाद केजरीवाल एक सुरक्षित सीट की कर रहे हैं तलाश : सचदेवा
- केजरीवाल को विपासना करनी ही है तो वह अपने कर्मो की करें
नई दिल्ली MCD LIVE NEWS
दिल्ली चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने लिए एक सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं क्योंकि उन्हें ऐशो आराम और सुख भोगने की आदत लग गई है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने बुधवार को केजरीवाल को लेकर यह बातें कही। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपासना तो सिर्फ एक बहाना है क्योंकि पिछली बार से इस बार विपासना की जगह भी बदल दी है। सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में केजरीवाल विपासना नहीं विलासिता करने गए हैं क्योंकि केजरीवाल आज जिस ऐश्वर्य में है, उस सहुलियत की आदत पिछले 12 सालों में उन्हें पड़ चुकी है। आज जिस प्रकार से उनके काफिले का वीडियो सामने आया है, वह अरविंद केजरीवाल के आम आदमी होने के दावे को झूठा साबित करता है। अरविंद केजरीवाल पिछले 12 सालों से दिल्ली वासियों के टैक्स के पैसों से सत्ता सुख भोग रहे थे, जिसका जवाब आखिरकार जनता ने उन्हें दे दिया इसलिए अपनी राजनीतिक जमीन खिसकता देख अब वह पंजाब की जनता के टैक्स के पैसों को बर्बाद करने में लगे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि पंजाब में जो राजनीतिक उठा पटक हो रही है, उसका सबसे बड़ा कारण है केजरीवाल का वहां विपासना करने का। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को सलाह देते हुए कहा कि अगर केजरीवाल को विपासना करनी ही है तो अपने कर्मो की करें, उन चोरी लूट और भ्रष्टाचार के लिए पश्चाताप करें जो दिल्ली की जनता के साथ किया है।

Comments
Post a Comment