आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में कर्मचारी वेतन के लिए परेशान : राजा इकबाल सिंह
- निगम चुनाव के समय कर्मचारियों से बड़े बड़े वादे करके सत्ता पर काबिज हुई आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में कर्मचारी वेतन के लिए परेशान
- 26 मार्च तक भी नहीं आया फरवरी माह का वेतन
नई दिल्ली, 26 मार्च 2025, MCD LIVE NEWS
दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी सरकार की नाकामयाबी के चलते ग्रुप ए एवं बी कर्मचारियों का अब तक फरवरी माह का वेतन जारी न होने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम चुनाव के समय आम आदमी पार्टी के नेतागण बड़े बड़े वादे एवं झूठे प्रलोभन देकर सत्ता पर काबिज तो हो गए लेकिन अब निगम कर्मचारी एवं वेतन के लिए परेशान हो रहे हैं।
सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आज मार्च माह की 26 तारीख है और अब तक ग्रुप ए एवं बी का फरवरी माह का वेतन भी जारी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि 6 दिन बाद ही दो महीने का वेतन देय होगा। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है और इसके निगम के कार्यकाल में दिल्ली का हर निवासी त्रस्त है।
सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि मैं दिल्ली के मेयर साहब से आग्रह करता हूं कि जल्द से जल्द सभी कर्मचारियों का फरवरी माह का वेतन जारी कर दें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी निगम प्रशासन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेगी।
Comments
Post a Comment