- Get link
- X
- Other Apps
दिल्ली के महापौर महेश कुमार ने भलस्वा लैंडफिल साइट का औचक निरीक्षण किया
- दो साल के कार्यकाल में भलस्वा लैंडफिल साइट से हटा 70 प्रतिशत कूड़ा : महेश कुमार
- भलस्वा लैंडफिल साइट का बचा हुआ 30 फीसदी कूड़ा भी कुछ महीनों में हटा दिया जाएगा
नई दिल्ली MCD LIVE NEWS
दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के दो साल के कार्यकाल में भलस्वा लैंडफिल साइट से 70 प्रतिशत कूड़ा हटा दिया गया है और बाकी बचा हुआ 30 फीसदी कूड़ा भी कुछ महीनों में हटा दिया जाएगा। दिल्ली नगर निगम के महापौर महेश कुमार ने सोमवार को भलस्वा लैंडफिल साइट के औचक निरीक्षण के बाद यह बाते कही। इस अवसर पर दिल्ली के उपमहापौर रविन्द्र भारद्वाज, पार्षद अजीत यादव उपस्थित रहे। यहां महापौर महेश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने निगम चुनाव के समय दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने की गारंटी दी थी। इसी मुहिम पर कार्य करते हुए निगम में आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में भलस्वा लैंडफिल साइट से 70 प्रतिशत कूड़ा हटाया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान महापौर महेश कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है और उसके सभी पार्षद अपने वार्डों में जनता की सहूलियत के लिए बहुत मेहनत से काम कर रहे हैं। महापौर ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर बचे हुए 45 लाख मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण के लिए टेंडर हो गया है और आने वाले कुछ महीनों में भलस्वा लैंडफिल साइट को कूड़ा मुक्त कर दिया जाएगा।

- कूड़े के पहाड़ हटाने का सपना अब सपना नहीं रहेगा बल्कि सच्चाई में बदलेगा
महापौर महेश कुमार ने कहा कि कूड़े के पहाड़ हटाने का सपना अब सपना नहीं रहेगा बल्कि सच्चाई में बदलेगा। भलस्वा लैंडफिल साइट के निरीक्षण के दौरान उपमहापौर रवींद्र भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली से कूड़े के पहाड़ों को हटाने का वादा आम आदमी पार्टी ने निगम चुनाव के समय अपने घोषणापत्र में शामिल किया था और आज कूड़े के पहाड़ हटते देखना काफी सुखद अनुभव है। उपमहापौर ने कहा कि कूड़े के पहाड़ों को हटाने के लिए हमारे महापौर काफी संवेदनशील हैं और आने वाले कुछ दिनों में कूड़े के पहाड़ जीरो हो जाएंगे।
- महापौर ने अधिकारियों के साथ किया पौधरोपण
दिल्ली नगर निगम की आप सरकार कूड़े के पहाड़ों को साफ कर ग्रीन फील्ड के तौर पर विकसित करेगी। इसी के तरह कूड़ा हटने के बाद जो जगह खाली हुई है, वहां पौधारोपण की शुरुआत कर दी गई है। महापौर महेश कुमार ने उपमहापौर और अधिकारियों के साथ पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। आगामी दिनों में बड़े स्तर पर छायादार पौधे लगाए जाएंगे। इससे जहां भाजपा के कार्यकाल में लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता था वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में आसपास के लोगों को साफ और शुद्ध हवा मिलेगी।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment