आम आदमी पार्टी के पार्षदों के संरक्षण में चल रहे हैं अवैध रेस्टोरेंट, स्पा एवं ओयो होटल : सरदार राजा इकबाल

- महापौर सिर्फ कार्रवाई का ढोंग कर रहे हैं
नई दिल्ली MCD LIVE NEWS
आम आदमी पार्टी के निगम की सत्ता पर काबिज होने के बाद अवैध रेस्टोरेंट, स्पा एवं ओयो होटल में बेतहाशा रूप से वृद्धि हुई है और ये सभी आम आदमी पार्टी के पार्षदों के संरक्षण के चलते हुआ है। दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी सरकार के संरक्षण में चलने वाले अवैध रेस्टोरेंट, स्पा एवं ओयो होटल के मुद्दे पर निगम की आप सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को यह बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि महापौर महेश कुमार द्वारा की गई प्रेस वार्ता से स्पष्ट होता है कि यह सारा खेल आम आदमी पार्टी द्वारा संचालित है और महापौर सिर्फ कार्रवाई का ढोंग कर रहे हैं।

राजा इकबाल सिंह ने कहा कि पिछले तीन साल से आम आदमी पार्टी निगम की सत्ता पर काबिज थी लेकिन अब जब इनके आंतरिक भ्रष्टाचार से त्रस्त पार्षदों के पार्टी छोड़ने के बाद अब आम आदमी पार्टी अल्पमत में आ गई है तो उन्हें अवैध रूप से चल रहे स्पा, रेस्टोरेंट एवं ओयो होटल की याद आई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों के भ्रष्टाचार के चलते आज दिल्ली में ये नौबत आ गई गई है कि दिल्ली के हर कोने में अवैध रेस्टोरेंट, स्पा एवं ओयो होटल नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि इन सब के कारण दिल्ली के नागरिकों को असुविधा तो होती ही है और दूसरी तरफ निगम को राजस्व की हानि भी होती है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों द्वारा चलाया जा रहा अवैध वसूली का धंधा दिल्ली के नागरिकों की परेशानी का सबब बना हुआ है।
Comments
Post a Comment