डबल इंजन की सरकार ने निगम की भर दी झोली, धन्यवाद मोदी : सरदार राजा इकबाल सिंह

 



डबल इंजन की सरकार ने निगम की भर दी झोली, धन्यवाद मोदी : सरदार राजा इकबाल सिंह

- निगम आपदा सरकार से ज्यादा मिली निगम को सहायता 

- आप दा सरकार ने निगम को बनाया था पंगु 

- भाजपा की सरकार एमसीडी को बनाएगी विकसित दिल्ली अभियान का हिस्सा 

-  पार्षदों की विकास निधि के लिए भी फंड की व्यवस्था की है

- डबल इंजन की सरकार ने 3560 करोड़ रुपये का आवंटन किया


नई दिल्ली 25 MARCH, MCD LIVE NEWS 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में काम कर रही दिल्ली सरकार ने निगम की झोली भर दी है। जहां पिछली आपदा सरकार निगम को पंगु बनाने में जुटी हुई थी वहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने निगम को दो हजार करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त फंड एक झटके में दे दिया है। दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार जताते हुए यह जानकारी दी। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा दिल्ली नगर निगम को बीते वर्षों की अपेक्षा में दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा अतिरिक्त दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जबकि आपदा सरकार ने निगम के साथ सौतेला व्यवहार करके निगम की स्थिति को बिगाड़ने का कार्य किया। नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 में आपदा सरकार ने निगम को 8241 करोड़ रुपये का आंवटन किया था तो वर्ष 2024-25 में 8423 करोड़ का आवंटन किया था। जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने 6897 करोड़ रूपये में 3560 करोड़ रूपये शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और स्वच्छता के लिए हैं और 3337 बैसिक टैक्स असाइमेंट के लिए दिए हैं। इसके साथ 3640 करोड़ रूपये स्टांप और पंजीकरण शुल्क और एकमुश्त पार्किंग शुल्क के तौर पर  आएंगे।


राजा इकबाल सिंह ने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता ने न केवल अतिरिक्त फंड दिया है बल्कि दिल्ली की सफाई व्यवस्था सुधारने और पार्षदों की विकास निधि के लिए भी फंड की व्यवस्था की है। क्योंकि जो अतिरिक्त फंड आएगा उससे सड़कों और नालियों बनाने के साथ पार्कों को सुधारने में मदद मिलेगी। दिल्ली के पार्क जो कि पार्क एंड गार्डन सोसाइटी के तहत चलते हैं उनका फंड रोककर आपदा सरकार ने पार्कों की स्थिति को बिगाड़ दिया था। जिससे वायु प्रदूषण होता था। ऐसे में रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने सोसाइटी का चार साल का बकाया जारी करने की घोषणा की साथ ही अनुदान भी जारी करने की घोषणा की है। इससे दिल्ली को हराभरा बनाने में भी मदद मिलेगी।



सरदार राजा इकबाल सिंह ने बताया कि पिछली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सफाई के लिए 3153 करोड़ रुपये दिए थे जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने 3560 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। बैसिक टैक्स असाइनमेंट (बीटीए) में 2983 करोड़ रुपये आप दा सरकार ने दिए थे जबकि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने 3337 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इसी तरह पार्किंग और स्टांप ड्यूटी को लेकर 2653 करोड़ का आवंटन आपदा सरकार ने किया था जबकि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मांगदर्शन वाली दिल्ली सरकार ने 3640 करोड़ का आवंटन किया है।


Comments