विकसित दिल्ली बनाने दिल्ली में निगम के साथ मिलकर चलेगी सरकार : CM रेखा गुप्ता
- सीएम रेखा गुप्ता से निगम के नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह के साथ भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
-नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने आपदा सरकार द्वारा निगम के साथ किया था सौतेला व्यवहार
नई दिल्ली, MCD LIVE NEWS
दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह के साथ भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात कर सीएम बनने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने पूर्वकालिक आपदा सरकार द्वारा निगम के साथ किए गए सौतेला व्यवहार और फंड में कटौती से सीएम को अवगत कराया। नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने बताया कि आपदा की सरकार दिल्ली में आने से पहले वर्ष 2015-16 अनधिकृत व अधिकृत कालोनियों के विकास कार्य, झुग्गी झोपड़ी में सुधार, सामुदायिक भवनों में सुधार, शहरी रोड, फुटओवर ब्रिज और पार्कों के रखरखाव के लिए जो फंड मिलता था वह बंद कर दिया। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं लंबे समय से निगम से जुड़ी है तो उन्हें इस बात की जानकारी है कि कैसे पूर्व में दिल्ली में रही आपदा सरकार ने न केवल दिल्ली नगर निगम के साथ सौतेला व्यवहार किया बल्कि निगम को दबाने का प्रयास किया गया। साथ ही दिल्ली की विकास की गति भी रोक दी। साथ ही दिल्ली को 20 साल पीछे कर दिया।
नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने सीएम को भाजपा के पास निगम सदन में आप से ज्यादा सदस्यों की संख्या होने की जानकारी दी और निकट भविष्य की निगम में भी कमल की सरकार बनने पर दिल्ली में तीन इंजन की सरकार विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में कदम से कदम मिलकार काम करेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल को यह भी आश्वासन दिया कि जो भी फंड निगम का बनता है वह दिया जाएगा। साथ ही जो निगम के कार्यों में पूर्व की आपदा सरकार ने गतिरोध उत्पन्न किए थे वह भी खत्म किए जाएंगे।
नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल ने बताया कि हमने सीएम से छठे दिल्ली राज्य वित्त आयोग के गठन के लिए कमेटी बनाने का मुद्दा सीएम के साथ रखा है।उन्होंने कहा कि सीएम ने निगम से संभी संबंधित मुद्दों को गंभीरता से सुना है और अब दिल्ली में विकास तेजी से होगा। निगम की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। मुलाकात में निगम के उप नेता प्रतिपक्ष श्री जय भगवान यादव, केशवपुरम जोन के चेयरमैन योगेश वर्मा, नजफगढ़ जोन के चेयरमैन अमित खरखरी, शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, शाहदरा दक्षिणी जोन के चेयरमैन संदीप कपूर, नरेला जोन के चेयरमैन पवन सहरावत, स्थायी समिति के सदस्य सुंदर सिंह, पंकज लूथरा भाजपा के पार्षद प्रवेश वाही, मनीष चड्डा, हरीश ओबेराय मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment