- Get link
- X
- Other Apps
निगम नरेला जोन अध्यक्ष, DC ने किया शिक्षक को सम्मानित
नई दिल्ली MCD LIVE NEWS
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नरेला जोन वार्ड समिति के अध्यक्ष पवन सहरावत, निगम उपायुक्त पवन यादव, निगम पार्षद दिनेश भारद्वज्ञज ने दो बच्चों की जान बचाने वाले निगम के स्कूल अध्यापक सतपाल सिंह को शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में सम्मानित किया। बता दें कि कुछ दिनों पहले शिक्षक न्याय मंच नगर निगम ने जानकारी दी थी कि नरेला जोन में कार्यरत शिक्षक सतपाल सिंह जब ड्यूटी से वापिस घर जा रहे थे तो नाहरी वाले पुल से पहले बहुत सारी गाड़ियां रुकी हुई थीं। पूछने पर पता चला कि दो बच्चे डूबते हुए बहते जा रहे थे। उसके साथ बच्चे आवाज लगाते चल रहे थे। उसी समय मास्टर सतपाल ने अपनी गाड़ी रोकी और सीधे नहर में कूद गए और दोनों बच्चों को अकेले ही बड़ी मुश्किल से एक एक करके बाहर निकाला। उसके बाद पेट से पानी निकालने के बाद दोनों बच्चों को थोड़ी देर बाद होश आ गया। अपनी जान पर खेलकर भी सतपाल सिंह ने दोनों बच्चों को बचा लिया।

Comments
Post a Comment